{"_id":"618013061b451d757675e5d4","slug":"chhatarpur-2-people-died-consuming-poisonous-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस
Mon, 01 Nov 2021 09:47 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 01 Nov 2021 09:47 PM IST
सार
रविवार शाम गुरसारी गांव के राजेंद्र राजपूत (35) और मूरत सिंह यादव (24) ने शराब पी। इसके कुछ ही देर बाद दोनों की तबियत बिगड़ने लगी। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
शराब (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा थाना इलाके के गुरसारी गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पहली नजर में मौत का कारण अत्यधिक शराब पीना भी हो सकता है।
मृतक के परिजन सरदार सिंह यादव ने बताया कि रविवार शाम गुरसारी गांव के राजेंद्र राजपूत (35) और मूरत सिंह यादव (24) ने शराब पी। इसके कुछ ही देर बाद दोनों की तबियत बिगड़ने लगी। दोनों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए पास के ही एक अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
यादव ने बताया कि बाद में दोनों शवों को लेकर मृतक के परिजन गढ़ी मलहरा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। नौगांव के एसडीओपी कमल कुमार जैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। वैसे प्रारंभिक तौर पर दोनों की मौत अत्यधिक मात्रा में शराब पीने के कारण हो सकती है।