{"_id":"64ad6889ea5cc845420f0e18","slug":"cheetah-in-mp-death-of-male-cheetah-tejas-in-kuno-national-park-injury-marks-found-on-neck-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cheetah in MP: कूनो में नर चीता तेजस की मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cheetah in MP: कूनो में नर चीता तेजस की मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान, जांच शुरू
Tue, 11 Jul 2023 08:04 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 11 Jul 2023 08:04 PM IST
सार
Cheetah in Mp: कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते तेजस की मौत हो गई है। तेजस पार्क में बने बाड़े में अकेला ही था, मंगलवार सुबह उसके गले पर चोट के निशान पाए गए।
विज्ञापन
नर चीता तेजस की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है। कूनो में एक और नर चीते की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस चीते की मौत हुई है, उसका नाम तेजस है। मॉनिटरिंग टीम को तेजस की गर्दन के ऊपरी हिस्से में चोट के निशान दिखे थे, जिसके बाद इस बात की जानकारी तुरंत पालपुर मुख्यालय स्थित वन्य प्राणी को दी गई।
विज्ञापन
जानकारी के बाद कूनो पहुंची पालपुर टीम ने तेजस का चेकअप किया, जहां उन्होंने गर्दन के ऊपर मिले चोट के निशाना कों गंभीर पाया। डॉक्टरों की टीम तेजस का इलाज करने के लिए तेजस को बेहोश किया। जहां कुछ समय के बाद वह मृत पाया गया। वहीं, चीता की मौत के बाद टीम तेजस को लगी चोट की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद तेजस की मौत का सही कारण समाने आएगा।
विज्ञापन
हालांकि चोट कैसे लगी, जिससे उसकी जान ही चली गई। इसके बारे में कूनो डीएफओ पीके वर्मा का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है। क्योंकि बाड़े में साथ में कोई चीता नहीं था, इस समय केवल पांच चीते ही बाड़ों में हैं, जो कि अलग-अलग हैं।
विज्ञापन
