फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chausath Yogini Temple Chausath Yogini Mata appeared from the ground by tearing the mango tree

Chausath Yogini Temple: आम के पेड़ को फाड़कर जमीन से प्रकट हुई थी योगनी माता, श्रद्धालुओं का लगता है तांता

Sun, 26 Mar 2023 10:51 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 26 Mar 2023 10:51 AM IST
सार

Chausath Yogini Temple: मध्यप्रदेश में दमोह जिले के जबेरा ब्लॉक में चौसठ योगनी माता का मंदिर है। ऐसी मान्यता है कि आम के पेड़ को फाड़कर जमीन में से प्रकट हुई थी योगनी माता। इस मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।

विज्ञापन
Chausath Yogini Temple Chausath Yogini Mata appeared from the ground by tearing the mango tree
चौसठ योगनी माता का मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में जबेरा ब्लॉक के हटरी गांव में चौसठ योगनी माता का अति प्राचीन सिद्ध मंदिर है। मां की प्रतिमा आम के पेड़ को फाड़कर जमीन से प्रकट हुई थी। इस चमत्कारिक स्थान पर लोगों की अटूट श्रद्धा है। चौसठ योगनी माता की प्रतिमाओं के सिर पर मुकुट सुशोभित है। प्रतिमाओं की बनावट से लगता है अति प्राचीन है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि कई साल पहले इसी जगह पर हरा भरा आम का पेड़ लगा हुआ था, जो अचानक सूख गया। बीते कुछ साल बाद आम का पेड़ दोबारा से हरा भरा हो गया, जिसकी शीतल छांव के नीचे धार्मिक आयोजन चल रहा था। तभी अचानक से पेड़ गिरते ही अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। फिर कुछ देर बाद टूटे पेड़ के तने के पास जाकर देखा तो कुछ प्राचीन प्रतिमाएं थीं, जिन्हें देखकर ग्रामीण अचंभित हो गए। पाषाण पर बनी प्रतिमाओं को देखा गया, तब पता लगा कि ये चौसठ योगिनी माता की प्रतिमा है और पेड़ से प्रकट हुई है।
विज्ञापन


समय बीतता गया माता की महिमा बढ़ती गई। आम के नीचे चबूतरे पर विराजी माता के स्थान से आम के पेड़ को हटाकर पटैरिया परिवार ने नए मंदिर का निर्माण करवाया। चौसठ योगिनी माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। ऐसी मान्यता है कि चौसठ योगिनी माता की मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं माता पूर्ण करती हैं। इसी आस्था विश्वास के चलते यहां दमोह, सागर, जबलपुर, छतरपुर जिले के श्रद्धालुओं का चैत नवरात्र में तांता लगा रहता है। चैत्र नवरात्र की नवमी को जवारे दर्शन के लिए यहां एक दिवसीय आस्था का मेला लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी हल्लाई उदेनिया ने बताया कि चौसठ माता आम के पेड़ में से प्रकट हुई थी। 2005 से इनका पूजन करते आ रहे हैं जो भी भक्त सच्चे मन से माता के मंदिर में पूजा अर्चना करता है तो मां उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देती हैं। स्थानीय ग्रामीण हल्लाई रजक ने बताया है कि दमोह जिले में हटरी गांव में ही ऐसा चौसठ माता का मंदिर है, जहां माता आम के पेड़ से प्रकट हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed