फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Changes in BJP organization: State organization general secretary Suhas Bhagat returned to the union, made intellectual in-charge of the central region

भाजपा संगठन में बदलाव: प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की संघ में वापसी, मध्य क्षेत्र का बौद्धिक प्रभारी बनाया

Sun, 13 Mar 2022 08:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 13 Mar 2022 08:20 PM IST
सार

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की संघ में वापसी हो गई है। भगत को मध्य क्षेत्र (मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़) का बौद्धिक प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनका मुख्यालय जबलपुर होगा।

विज्ञापन
Changes in BJP organization: State organization general secretary Suhas Bhagat returned to the union, made intellectual in-charge of the central region
सुहास भगत फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की संघ में वापसी हो गई है। भगत को मध्य क्षेत्र (मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़) का बौद्धिक प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनका मुख्यालय जबलपुर होगा।
विज्ञापन

 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा ने उत्तरप्रदेश चुनाव के बाद संगठन में बदलाव शुरू कर दिया है। संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में भगत को नई जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया। सुहास भगत को विधानसभा चुनाव के पहले वर्ष 2016 में भाजपा में भेजा गया था। उस समय संगठन और सत्ता में समन्वय को सुदृढ़ करने की आवश्यकता को महसूस करते हुए ये निर्णय लिया गया था l  सुहास भगत ने 6 साल में नई पीढ़ी की भाजपा बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया l मध्य प्रदेश को देश का पहला राज्य बनाया, जहां पर सभी मण्डल अध्यक्ष 40 वर्ष से कम आयु के हैं l सभी महानगरों में युवाओं को जिला अध्यक्ष नियुक्त करने में बड़ी भूमिका निभाई। संगठनात्मक नियुक्तियों में विधायकों के एकाधिकार को समाप्त किया l सिंधिया गुट के साथ समन्वय स्थापित करने में भी सुहास भगत की बड़ी भूमिका रही है।
विज्ञापन

 
नए नाम पर चर्चा तेज
प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी देने को लेकर चर्चा चल रही है। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं, संगठन में विधानसभा चुनाव 2023 के पहले अभी और बदलाव होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed