{"_id":"63e3c9d7964056b39007d732","slug":"chachi-semra-sarpanch-shot-employment-assistant-secretary-in-old-enmity-in-chhatarpur-madhya-pradesh-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: सरपंच ने पंचायत के विवाद पर सहायक सचिव को मारी गोली, सचिव संघ ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: सरपंच ने पंचायत के विवाद पर सहायक सचिव को मारी गोली, सचिव संघ ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की
Wed, 08 Feb 2023 09:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 08 Feb 2023 09:42 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि गांव के चार लोगों ने पुराने विवाद के चलते रोजगार सहायक बाबूलाल पटेलिया (आदिवासी) पर रात करीब आठ बजे गोली चला दी थी। घटना के बाद घायल रोजगार सहायक को बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दमोह जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना को लेकर सचिव एवं सहायक सचिव संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बक्सवाहा थाना, छतरपुर, मध्य प्रदेश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चाची सेमरा के सरपंच और उनके साथियों ने सहायक सचिव को पहले लाठी और डंडों से पीटा। उसके बाद उसे गोली मार दी। इसके बाद सभी आरोपी घटनास्थल से भाग निकले।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चाची सेमरा के सरपंच मलखान लोधी ने सहायक सचिव बाबूलाल आदिवासी को देर शाम गौशाला के पास बुलाया था। इस दौरान सरपंच के साथ लोकमन लोधी, चरण लोधी और भान सिंह भी थे। तभी सरपंच ने पंचायती विवाद को लेकर अपने साथियों के साथ उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। उसके बाद उसे गोली मारकर फरार हो गए। गोली सहायक सचिव के बाएं पैर की एड़ी के ऊपर लगी है। घायल सहायक सचिव को बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल दमोह के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते रोजगार सहायक को मारी गोली
पुलिस ने बताया कि गांव के चार लोगों ने पुराने विवाद के चलते रोजगार सहायक बाबूलाल पटेलिया (आदिवासी) पर रात करीब आठ बजे गोली चला दी थी। गोली बाबूलाल के दाहिने पैर में लगी। घटना के बाद घायल रोजगार सहायक बाबूलाल को बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बीएमओ ललित उपाध्याय ने बताया कि बाबूलाल के दाहिने पैर में गोली लगी थी, शरीर पर अन्य चोटें नहीं थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पास के दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
इस घटना को देखते हुए सचिव एवं सहायक सचिव संघ ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कहा कि शासन के नियमानुसार अपराधी का मकान गिराया जाए। ऐसा न होने पर उन्होंने कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी की धारा 341, 294, 323, 307, 506/34 के अलावा एससी/एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज किया है।
