फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   centre release money for manrega : shivraj

मनरेगा की राशि जारी करे केन्द्र : शिवराज

Wed, 07 Nov 2012 05:44 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
भोपाल/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 07 Nov 2012 05:44 PM IST
विज्ञापन
centre release money for manrega : shivraj

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार से महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से लाभान्वितों के लिए 1076 करोड़ की राशि तत्काल जारी करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्र के राशि उपलब्ध नहीं कराने से मजदूरों को भुगतान नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश को लिखे पत्र में मनरेगा के जरिए रोजगार प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति व जनजाति के हितग्राहियों और भूमिहीन श्रमिकों के लिए राशि जारी करने का अनुरोध किया है। साथ ही कहा कि राशि न होने से नए कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार के विरूद्ध नकारात्मक अभियान चलाये जाने का जिक्र करते हुए  मध्यप्रदेश सरकार को योजना का क्रियान्वयन उत्कृष्ट रूप से करने के लिये प्रतिबद्ध बताया है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि राज्य सरकार इस बात के लिये संकल्पित है कि पात्र लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो और उन्हें उनका हक नियमानुसार समय पर प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed