फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Celebration in Mp Atal Jayanti: Atalji is our guide, follow the path shown by him and make life successful: Shivraj Singh Chouhan

भोपाल: अटलजी हमारे पथप्रदर्शक, उनके बताए रास्ते पर चलकर जीवन को सफल बनाएंः शिवराजसिंह चौहान

Sat, 25 Dec 2021 03:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 03:51 PM IST
सार

भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती को पूरे प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। अटल सरकार द्वारा शुरू की गई विकास योजनाओं, उनके प्रभाव और परिणामों पर केंद्रित सेमिनारों का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सीएम शिवराज सिंह ने किया।

विज्ञापन
Celebration in Mp Atal Jayanti: Atalji is our guide, follow the path shown by him and make life successful: Shivraj Singh Chouhan
Bhopal: सेमिनार का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटलजी अंदर से नर्मदिल इंसान थे, लेकिन उन्होंने देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने अपने शासनकाल में देश को गौरवशाली, वैभवशाली, समृद्ध और शक्तिशाली बनाने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी कई विकास योजनाओं की शुरुआत की। अटलजी हमेशा हमारे पथप्रदर्शक रहेंगे। देश और समाज के कल्याण के लिए, भारतमाता की सेवा के लिए अटलजी के बताए रास्ते पर चलें और अपने जीवन को सफल बनाएं।
विज्ञापन


यह आह्वान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्व. अटलजी की जयंती पर उनके जीवन पर केंद्रित प्रदर्शनी एवं सुशासन पर केंद्रित सेमिनार का शुभारंभ करते हुए किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई सामान्य कार्यकर्ता भी शिखर तक पहुंच सकता है, यही भाजपा और अन्य दलों में फर्क है। अटलजी एक शिक्षक के बेटे थे, प्रधानमंत्री बने। भाजपा में ही एक चाय बेचने वाले का बेटा प्रधानमंत्री और किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन सकता है। कांग्रेस में पं. नेहरू, इंदिरा जी, राजीव जी, सोनिया जी, राहुल गांधी, प्रियंका जी। यह भी सभी को मालूम है कि भविष्य में पार्टी में प्रियंका जी के बच्चे ही दावेदार होंगे। सपा में मुलायमसिंह यादव, शिवपाल यादव, अखिलेश यादव। राजद में लालू यादव, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप। लेकिन भाजपा में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के परिवार का कोई व्यक्ति राजनीति में नहीं है। 
विज्ञापन


युवा मोर्चा द्वारा भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती को पूरे प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अटल सरकार द्वारा शुरू की गई विकास योजनाओं, उनके प्रभाव और परिणामों पर केंद्रित सेमिनारों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही अटलजी के जीवन के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराने वाली प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। राजधानी भोपाल में भी युवा मोर्चा द्वारा पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक चित्र प्रदर्शनी एवं सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed