{"_id":"62a581351be3bd27a815c284","slug":"case-registered-for-taking-out-procession-after-friday-prayers-in-chhindwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: छिंदवाड़ा में जुम्मे की नमाज के बाद निकाला जुलूस, अंजुमन सदर सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: छिंदवाड़ा में जुम्मे की नमाज के बाद निकाला जुलूस, अंजुमन सदर सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज
Sun, 12 Jun 2022 11:38 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:38 AM IST
सार
नियम का उल्लंघन कर जुलूस निकालने पर अंजुमन के सदर रूमी पटेल और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में हंगामा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने जुलूस निकाला था। नियम के विरुध जुलूस निकाले जाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने अंजुमन सदर और अन्य लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
एसडीओपी संतोष डेहरिया के अनुसार मुस्लिम समाज ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ ज्ञापन देने की अनुमति मांगी थी। जिसके चलते उन्हें राज टॉकीज के आजाद चौक से सिर्फ प्रेस कॉम्पलेक्स तक आकर शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने की अनुमति दी गई थी लेकिन एकाएक सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया और जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा भी किया। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें शांत किया गया। जिसके बाद उन्होंने फव्वारा चौक में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
सदर के खिलाफ नामजद मामला दर्ज
पुलिस ने त्रिस्तरीय और नगरी निकाय चुनाव को लेकर प्रभावी आचार संहिता के उल्लंघन के तहत अंजुमन के सदर रूमी पटेल और अन्य लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
