मध्यप्रदेश: विवादों में वेब सीरीज 'ए सूटेबल बॉय', लव जिहाद के आरोप पर जांच के निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्री ने दिए कंटेट की जांच के आदेश
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, एक ओटीटी मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'ए सूटेबल बॉय' नामक फिल्म जारी की गई है। इसमें बेहद आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं, जो एक धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करते हैं। मैंने पुलिस अधिकारियों को इस विवादास्पद कंटेंट का परीक्षण कराने को निर्देशित किया है।
एक #ओटीटी_मीडिया_प्लेटफॉर्म पर "A Suitable Boy" नामक फ़िल्म जारी की गई है। इसमें बेहद आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं जो एक धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करते हैं। मैंने पुलिस अधिकारियों को इस विवादास्पद कंटेंट का परीक्षण कराने को निर्देशित किया है। pic.twitter.com/oYSiizJxCQ
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) November 22, 2020
दरअसल, मध्यप्रदेश के रीवा में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य गौरव तिवारी ने सीरीज पर आपत्ति जताई है। उन्होंने रीवा पुलिस ने नेटफ्लिक्स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सीरीज में इंटररिलीजन प्यार को दिखाने और सीरीज के जरिए लव जिहाद को बढ़ावा देने को लेकर आरोप लगाए गए हैं।
तिवारी ने नेटफ्लिक्स पर ये भी आरोप लगाए हैं कि सीरीज के जरिए उन्होंने हिंदू समाज की भावनाओं को भी आहत किया है। इसे लेकर गौरव तिवारी ने सीरीज के कई सीन और पुलिस में दी गई शिकायत को ट्विटर पर शेयर किया है।
ट्वीट किया, महेश्वर की पावन धरा का लव जिहाद में इस्तेमाल
भाजपा नेता ने ट्वीट कर कहा, 'रानी अहिल्याबाई होल्कर ने महेश्वर घाट को शिवभक्तों के लिए समर्पित किया। पाषाण युग के हजारों शिवलिंग उसकी पहचान हैं। पर नेटफ्लिक्स इंडिया इस पावन धरा का उपयोग लव-जिहाद को बढ़ावा देने और हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए कर रहा है। आज मैं अपने फोन से नेटफ्लिक्स हटा रहा हूं। और आप?'
रानी अहिल्याबाई होल्कर ने महेश्वर घाट को शिवभक्तों के लिए समर्पित किया। पाषाण युग के हजारों शिवलिंग उसकी पहचान है।
पर @NetflixIndia इस पावन धरा का उपयोग लव-जिहाद को बढ़ावा देने और हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए कर रहा है।
आज मैं अपने फ़ोन से netflix हटा रहा हूँ। और आप? pic.twitter.com/HzR8FR9FPX — Gaurav Tiwari (@adolitics) November 21, 2020
क्या है मामला
दरअसल, नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई इस वेब सीरीज में अभिनेता ईशान खट्टर और अभिनेत्री तब्बू के बीच रोमांस दिखाया गया है। ईशान फिल्म में मान कपूर और तब्बू सईदा कपूर की किरदार निभा रही हैं। इसकी शूटिंग महेश्वर घाट पर हुई है।
वहीं, महेश्वर घाट को रानी अहिल्याबाई होल्कर शिवभक्तों को समर्पित किया था। इसे देखने के लिए विदेशों से भी खूब श्रद्धालु पहुंचते हैं। सीरीज में अंतरजातीय प्यार को भी दिखाया गया है। इसे लेकर भाजपा नेता का आरोप है कि इसमें लव जिहाद को बढ़ावा दिया गया है।
