फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kerala Students Attacked in MP's Tribal University Know Rahul Gandhi-Shashi Tharoor Reactions

MP News: केरल के छात्रों से ट्राइबल यूनिवर्सिटी में मारपीट का मामला गर्माया, राहुल गांधी-शशि थरूर ने की आलोचना

Mon, 13 Mar 2023 09:03 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 09:03 AM IST
सार

Kerala Students Attacked at IGNTU : अमरकंटक में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति यूनिवर्सिटी के गार्ड्स और केरल के कुछ छात्रों के बीच हुई हाथापाई का मामला गर्मा गया है। केरल के मुख्यमंत्री, राहुल गांधी, शशि थरूर और पांच सांसद छात्रों के बचाव में सामने आए हैं। 

विज्ञापन
Kerala Students Attacked in MP's Tribal University Know Rahul Gandhi-Shashi Tharoor Reactions
केरल के छात्रों से मारपीट का मामला गर्मा गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति यूनिवर्सिटी के गार्ड्स और केरल के कुछ छात्रों के बीच हुई हाथापाई का मामला गर्मा गया है। केरल के मुख्यमंत्री, राहुल गांधी, शशि थरूर और पांच सांसद छात्रों के बचाव में सामने आए हैं, और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने जांच कमेटी बनाई है। मामला बढ़ने के बाद तीन सुरक्षाकर्मी रामेश्वर माझी, वीरेंद्र सिंह और छबिलाल मेहरा पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बता दें पूरा मामला अनूपपुर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय का है। 10 मार्च को यूनिवर्सिटी के गार्ड्स और कुछ छात्रों के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें चार छात्र और एक गार्ड घायल हुआ था। घायल छात्रों के नाम नसील, अभिषेक, अदनान, आदिल हैं। ये सभी इसी यूनिवर्सिटी के छात्र हैं और केरल के रहने वाले है। नसील एमएसडब्ल्यू, आदिल बीए, अभिषेक एमए और अदनान एमएससी जूलॉजी का छात्र है। जिन्हें शहडोल के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 
विज्ञापन

 

Kerala Students Attacked in MP's Tribal University Know Rahul Gandhi-Shashi Tharoor Reactions
पानी की टंकी पर चढ़ने की बात छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में मारपीट हुई थी। - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों हुआ था विवाद
विवाद के पीछे दो तरह की बातें सामने आई थीं। एक बात घटना में घायल गार्ड ने बताई, दूसरी जो छात्र कह रहे है। रामेश्वर नाम के गार्ड का कहना है कि चारों छात्र यूनिवर्सिटी में पानी सप्लाई करने वाली टंकी पर चढ़ गए थे। जब इन्हें उतारकर पूछताछ की तो वे भागने की कोशिश करने लगे। आईकार्ड या कोई भी पहचान नहीं बता रहे थे। पानी में कुछ मिलाने की आशंका में जब पकड़ा तो छात्रों ने मारपीट शुरू कर दी। रामेश्वर ने कुछ और गार्ड को वहां बुला लिया। छात्र यही कह रहे थे वे फोटो खींचने गए थे। विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद सुरक्षाकर्मियों ने अमरकंटक थाने में छात्रों के खिलाफ शिकायत की है। वहीं छात्रों के मुताबिक हम मुख्य गेट के पास बनी पानी की टंकी पर तस्वीरें लेने गए थे। हम उतर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने टैंक से उतरते समय हमारी तस्वीरें ली। टैंक पर जाने पर रोक है, इसकी हमें जानकारी नहीं थी। सुरक्षाकर्मियों से बात कर ही रहे थे उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। 
 

Kerala Students Attacked in MP's Tribal University Know Rahul Gandhi-Shashi Tharoor Reactions
मामले को लेकर सांसदों ने पत्र भी लिखे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
शुरू हुई सियासत
मामला तब गर्माया जब इसमें सियासी लोगों की एंट्री हो गई। विवाद की खबर मिलते ही केरल के पांच सांसद ( 2 लोकसभा और 3 राज्यसभा सदस्य) छात्रों के बचाव में उतर आए। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के कुलपति  प्रकाशमणि त्रिपाठी को पत्र लिखा है और कार्रवाई की मांग की है। राज्यसभा सांसदों ने धर्मेंद्र प्रधान को लेटर लिखकर जानकारी दी है। अब तक राहुल गांधी, शशि थरूर, केरल के सीएम पिनरई विजयन ने सोशल मीडिया पर मामले को उठाया है। 

राहुल ने बताया शर्मनाक
राहुल गांधी ने फेसबुक पर लिखा है कि मध्य प्रदेश के अमरकंटक में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में कथित रूप से विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों द्वारा केरल के चार छात्रों पर हुए क्रूर हमले के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। यह शर्मनाक और पूरी तरह अस्वीकार्य है। मैं विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ एकजुटता से खड़ा हूं और गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती पीड़ितों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। दोषियों को न्याय दिलाने के लिए इस घटना की त्वरित और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

केरल के सीएम ने की निंदा
मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि केरल के छात्रों पर हमला भयावह है और हमारे देश में व्यक्तियों की पहचान के आधार पर उनके प्रति बढ़ती शत्रुता का विरोध करने की जरूरत है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय को दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए और परिसर में सभी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।



शशि थरूर ने लगाया मिलीभगत का आरोप
सांसद शशि थरूर ने भी मामले में विरोध जताया है। ट्वीट में लिखा कि अपने स्वयं के विश्वविद्यालय परिसर के भीतर एक अनजाने और मामूली अपराध के लिए छात्रों के खिलाफ इस तरह की क्रूरता के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। मैं जनजातीय विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ एकजुटता पर खड़ा हूं और उन लोगों से पूरी जवाबदेही की मांग करता हूं जिन्होंने प्रशासन की मिलीभगत से ऐसा राक्षसी व्यवहार किया। 

मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई
यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी डॉ विजय दीक्षित ने बताया कि पूरे मामले में जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। कलेक्टर ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई के निर्देश दिया है। एसपी जितेंद्र सिंह पवार ने कहा कि मारपीट वाले मामले में सुरक्षाकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।





पुलिस ने की कार्रवाई
मारपीट मामले में घायल छात्रों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुरक्षा गार्ड रामेश्वर मांझी, सुरक्षा सुपरवाइजर छविलाल मेहरा एवं वीरेंद्र सिंह के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। घटना के बाद चारों छात्रों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जो सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed