फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   case filed against book seller in Gwalior, book saying removal of article 370 is anti constitutional

अनुच्छेद 370 हटाने पर संविधान विरोधी किताब बेचने वाले वामपंथी नेता के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 05 Sep 2019 01:25 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 05 Sep 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
case filed against book seller in Gwalior, book saying removal of article 370 is anti constitutional
article 370 impact jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी कड़ी में एक वामपंथी नेता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वामपंथी नेता पर अनुच्छेद 370 हटाने को संविधान विरोधी कार्रवाई बताने वाली एक किताब बेचने का आरोप है।

विज्ञापन


पड़ाव पुलिस थाना प्रभारी प्रशांत यादव ने बुधवार को बताया कि कुछ लोगों ने तीन सितंबर को शिकायत की थी कि शहर के फूलबाग इलाके में एक किताब ‘धारा-370 सेतु या सुरंग’ बेची जा रही है। इसे भोपाल के लोकजतन प्रकाशन ने प्रकाशित किया है और इसे सीटू से जुड़े नेता शेख अब्दुल गनी बेच रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस फूलबाग पर पहुंची और पुस्तक का विक्रय बंद कराया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुस्तक में कुछ बातें आपत्तिजनक बातें हैं, इसमें कहा गया है कि अनुच्छेद 370 हटाने पर संविधान छिन्न-भिन्न हो गया है। इस किताब को सीपीआई (एम) के महासचिव जसविंदर सिंह ने लिखा है। उन्होंने बताया कि गनी के खिलाफ धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed