{"_id":"63e3861c17157ed6500aee7e","slug":"canoe-slalom-competition-of-khelo-india-in-sahastradhara-become-personal-picnic-for-top-officials-of-khargone-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khelo India: जंगल में मोर नाचा किसी ने न देखा, कैनो स्लेलम का आयोजन अधिकारियों के लिए बना व्यक्तिगत सैर सपाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khelo India: जंगल में मोर नाचा किसी ने न देखा, कैनो स्लेलम का आयोजन अधिकारियों के लिए बना व्यक्तिगत सैर सपाटा
Wed, 08 Feb 2023 04:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 08 Feb 2023 04:53 PM IST
सार
स्पर्धा के आयोजन के दौरान आम आदमी और पर्यटक खेल स्थल तक न पहुंचें, इसके लिए पास की व्यवस्था की गई थी। जन प्रतिनिधियों को न तो आमंत्रण दिए गए और न ही किसी नाव की कोई व्यवस्था की गई। पर्यटन नगरी में खेलो इंडिया का दो दिवसीय आयोजन आमजन के लिए मंत्री के काफिले देखने से ज्यादा नहीं था।
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत सहस्त्रधारा में कैनो स्लेलम स्पर्धा का दो दिवसीय आयोजन हुआ था
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महेश्वर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के अंतर्गत प्रागैतिहासिक नगरी के पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में कैनो स्लेलम स्पर्धा का दो दिवसीय आयोजन किया गया था। इसमें करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए। लेकिन आमजनों और पर्यटकों को इससे दूर रखा गया। नर्मदा के इस रमणीय स्थल पर यह दो दिवसीय आयोजन जिला मुख्यालय के आला अधिकारियों के लिए सैर सपाटे से कम नहीं था।
विज्ञापन
इस आयोजन में प्रदेश के दो काबीना मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और कमल पटेल ने भी शिरकत की। इसके बावजूद जिला अधिकारियों ने चतुराई से इन मंत्रियों को भी कम भीड़ को आयोजन की दूरी बताकर बरगला दिया। नर्मदा के कंपकंपाती ठंड में रेवा जल में नाव चलाकर तेज धाराओं से संघर्ष कर प्रतियोगी जब मेडल के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। तब गुनगुनाती धूप में गर्म कपड़ों में बैठकर जिले के आला अधिकारी अपने अर्दलियों के साथ खेल का लुफ्त उठाते हुए ब्रिटिश शासनकाल की याद दिला रहे थे।
विज्ञापन
आम आदमी और पर्यटक खेल स्थल तक न पहुंचें, इसके लिए पास की व्यवस्था की गई थी। जन प्रतिनिधियों को न तो आमंत्रण दिए गए और न ही किसी नाव की कोई व्यवस्था की गई। पर्यटन नगरी में खेलो इंडिया का दो दिवसीय आयोजन आमजन के लिए मंत्री के काफिले देखने से ज्यादा नहीं था। प्रतियोगिता तो रहवासियों के लिए जंगल में मोर नाचा जैसी थी।
विज्ञापन
