{"_id":"613087bc8ebc3e7a2604868e","slug":"cake-cut-with-sword-snd-gun-fired-on-birthday-party-viral-video-gwalior-madhya-pradesh-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: जन्मदिन की पार्टी में तलवार से केक काटना और हवाई फायरिंग पड़ी महंगी, जानें क्या है पूरा मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: जन्मदिन की पार्टी में तलवार से केक काटना और हवाई फायरिंग पड़ी महंगी, जानें क्या है पूरा मामला
Thu, 02 Sep 2021 01:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:44 PM IST
सार
बहोड़ापुर थाना पुलिस को बुधवार शाम एक वीडियो मिला। इसमें जन्मदिन की पार्टी में तलवार से केक काटा जा रहा था और खुलेआम फायरिंग की जा रही थी। पुलिस की जांच में पता चला कि वीडियो घोसीपुरा में रहने वाले जयंत सिंह चंदेल का है।
विज्ञापन
पार्टी में फायरिंग करता युवक।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में जन्मदिन पर तलवार से केक काटने और फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवकों ने अपना ही वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। वीडियो में एक युवक तलवार से केक काट रहा है। पार्टी में शामिल हुए कुछ युवक राइफल और बंदूक से फायरिंग कर रहे हैं। वीडियो सामने आने पर पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि मामला बहोड़ापुर के घोसीपुरा का है। इसके बाद पुलिस ने युवक और फायरिंग करने वालों में से एक को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।
क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
- दरअसल, बहोड़ापुर थाना पुलिस को बुधवार शाम एक वीडियो मिला। वीडियो को विवेक नाम के लड़के ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इसमें बर्थ-डे पार्टी में तलवार से केक काटा जा रहा था और खुलेआम फायरिंग की जा रही थी। पुलिस की जांच में पता चला कि वीडियो घोसीपुरा में रहने वाले जयंत सिंह चंदेल का है। मंगलवार को उसका जन्मदिन था। जन्मदिन पर उसने पार्टी रखी थी।
- जयंत के कुछ दोस्त केक भी साथ लेकर आए थे। सभी केक को लाइन से एक टेबल पर रख दिया गया था। इसके बाद जयंत ने तलवार से एक-एक करके सभी केक काटे। इसी दौरान एक दोस्त ने कट्टे और दूसरे ने राइफल से फायरिंग कर दी।
- जानकारी के मुताबिक, इन्हीं में से किसी ने वीडियो बनाया था। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद जयंत सिंह चंदेल और उसके साथी विवेक ओझा को हिरासत में ले लिया है। मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
