फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   by elections in madhya pradesh's jhabua-ratlam

'मेरी हत्या करवाना चाहते हैं मुख्यमंत्री शिवराज'

Mon, 23 Nov 2015 01:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Nov 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
by elections in madhya pradesh's jhabua-ratlam

मध्य प्रदेश में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने ईवीएम मशीनों में छेड़छाड़ के डर से स्ट्रांग रुम के बाहर अपने लोगों का पहरा लगा दिया।

विज्ञापन


उन्होंने झाबुआ संसदीय क्षेत्र के तीन जिलों रतलाम, आलीराजपुर और झाबुआ में स्ट्रांग रुम के सामने पहरा लगा दिया। इतना ही झाबुआ में वो खुद स्ट्रांग रुम के बाहर बिस्तर लगा कर सोए।
विज्ञापन


भूरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ कर सकते हैं इसलिए उन्होंने स्ट्रांग रुम के बाहर पहरा देने की अनुमति मांगी थी। भूरिया ने यह भी कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मेरी हत्या करवाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे देंगे पहरा

by elections in madhya pradesh's jhabua-ratlam

भूरिया ने बताया कि वो खुद और पार्टी के अन्य कार्यकर्ता स्ट्रांग रुम के सामने 24 घंटे पहरा देंगे, ताकि किसी तरह की छेड़छाड़ न की जाए।

उन्होंने क्षेत्र के गुण्डों को मेरी हत्या कराने का आदेश दिया है। बताते चलें कि बीते 21 नवंबर को राज्य के झाबुआ रतलाम लोकसभा क्षेत्र और देवास विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुए थे।

जहां झाबुआ की सीट सांसद दिलीप सिंह भूरिया के निधन के चलते खाली हो गई थी वहीं देवास विधानसभा क्षेत्र में भी विधायक तुकोजीराव पंवार का निधन हो गया था।

इन दोनों ही सीटों पर भाजपा का कब्जा था। इस उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इनके परिणाम 24 नवंबर को आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed