फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Buses banned between Madhya Pradesh and Maharashtra till April 30

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र और मप्र के बीच चलने वाली बसों पर 30 अप्रैल तक रोक बढ़ी

Wed, 31 Mar 2021 08:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 31 Mar 2021 08:41 PM IST
सार

देश में कोविड-19 बीमारी से पीड़ित इलाज करा रहे लोगों में से 79 फीसदी से अधिक मामले पांच राज्यों में हैं जिनमें से 61 फीसदी से अधिक लोग अकेले महाराष्ट्र में हैं। आठ राज्यों में कोविड-19 के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इनमें मध्यप्रदेश भी शामिल है।

विज्ञापन
Buses banned between Madhya Pradesh and Maharashtra till April 30
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज उछाल देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र से यहां आने-जाने वाली बसों के आवागमन पर 30 अप्रैल तक प्रतिबंध बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


राज्य के गृह विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों और दंडाधिकारियों के लिए एक आदेश जारी किया है। इसके अनुसार महाराष्ट्र से आने वाली बसें और मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र जाने वाली बसों का आवागमन 13 अप्रैल तक बंद रहेगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही गृह विभाग के इस आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगौन और रतलाम में 15 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि देश में कोविड-19 बीमारी से पीड़ित इलाज करा रहे लोगों में से 79 फीसदी से अधिक मामले पांच राज्यों में हैं जिनमें से 61 फीसदी से अधिक लोग अकेले महाराष्ट्र में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘देश में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों में से 79.30 प्रतिशत मरीज पांच राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, पंजाब और छत्तीसगढ़ में हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 61 प्रतिशत से अधिक मरीज उपचाराधीन हैं।’

सरकार का फरमान, ये लोग नहीं कर सकेंगे काम करने से इनकार
राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में कार्यरत लोग कार्य करने से इनकार नहीं कर सकेंगे। इनमें सभी स्वास्थ्य सेवाएं, डॉक्टर, नर्स व स्वास्थ्यकर्मी, स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता कार्यकर्ता, मेडिकल उपकरणों की बिक्री, दवाइयों की बिक्री, एंबुलेंस सेवाएं, पानी व बिजली की आपूर्ति, सुरक्षा संबंधी सेवाएं, खाद्य व पेयजल प्रावधान एवं प्रबंध और बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन शामिल हैं।

मध्यप्रदेश में मंगलवार तक ऐसी थी कोरोना की स्थिति
बता दें कि मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2173 नए मामले सामने आए थे। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या दो लाख 93 हजार 179 तक पहुंच गई। 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 10 और लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,977 हो गई है।

इंदौर में 628 नए मामले मिले, भोपाल में संख्या रही 497
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 628 नए मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 497 और जबलपुर में 148 नए मामले आए। मंगलवार को 1279 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल दो लाख 93 हजार 179 संक्रमितों में से अब तक दो लाख 73 हजार 168 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। इसके अलावा 16,034 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।


आठ राज्यों में सबसे ज्यादा नए मामले, एमपी भी शामिल
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि आठ राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, पंजाब और मध्यप्रदेश में कोविड-19 के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वैश्विक महामारी के नए मामलों में से 84.73 प्रतिशत मामले इन राज्यों से ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed