फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bus ploughs into marriage procession in Betul Madhya Pradesh several killed and injured news and updates

बारात में घुसी बस: बैतूल में डीजे की धुन पर नाचते बारातियों पर चढ़ी बस, 1 की मौत

Sat, 04 Dec 2021 10:31 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 04 Dec 2021 10:31 AM IST
सार

Madhya Pradesh Accident: हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। यह बस मालेगांव भैंसदेही से बैतूल जा रही थी।

विज्ञापन
Bus ploughs into marriage procession in Betul Madhya Pradesh several killed and injured news and updates
बस दुर्घटना (प्रतीकात्मक)

विस्तार

मध्य प्रदेश के बैतूल में परतवाड़ा मार्ग पर शुक्रवार को एक बस एक बारात में जा घुसी। इस हादसे में एक बाराती की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। घायलों का इलाज जारी है। 
विज्ञापन


यह हादसा बैतूल के पास खेड़ी सावली गढ़ में हुआ। रोंढा से बारात खेड़ी सावलीगढ़ जा रही थी। वहां गोंदू पवार की बेटी की शादी थी। बारात मौढ़ी ढाना स्थित मंडप की ओर बढ़ रही थी, तब भैसदेही से आ रही बस डीजे की धुन पर नाचते-गाते बारातियों पर चढ़ गई। 
विज्ञापन


इस हादसे में बाराती गुड्डू उइके की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। निजी वाहनों से 6 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। भैसदेही की तरफ से तेज गति से आई महाकाल कंपनी की बस क्रमांक एमपी48 पी0571 बारातियों पर चढ़ गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया। यह बस मालेगांव भैंसदेही से बैतूल जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोंढा निवासी रवि की शादी खेड़ी के गोंदू पवार की बेटी आयुषी से तय हुई थी। शुक्रवार रात दोनों की शादी थी। बाराती सरकारी स्कूल में ठहरे थे और वहां से मुख्य मार्ग से होते हुए मौढी ढाना जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed