{"_id":"63916fa544e0c946193e7183","slug":"bus-going-from-bhopal-to-chhindwara-collided-with-truck-on-multai-highway-10-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल से छिंदवाड़ा जा रही बस मुलताई हाईवे पर ट्रक से टकराई, 10 यात्री घायल, अस्पताल में इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल से छिंदवाड़ा जा रही बस मुलताई हाईवे पर ट्रक से टकराई, 10 यात्री घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Thu, 08 Dec 2022 10:31 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:31 AM IST
सार
बैतूल के मुलताई हाईवे पर एक बस और ट्रक की भिड़ंत में 10 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल से छिंदवाड़ा जा रही एक बस मुलताई हाईवे पर ट्रक से टकरा गई, हादसे में 10 यात्री घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक बैतूल की ओर जा रहा था। ससुन्दरा के पास ट्रक गलत दिशा से हाईवे पर आ गया, जिससे दुर्घटना हुई। टक्कर के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। बस का ड्राइवर बस में फंस गया था, उसे मुश्किल से निकाला जा सका। संजीवनी 108 के चालक डॉ. महेश झलिए ने बताया कि रात तीन बजे एमपी सूत्र सेवा की भोपाल से छिंदवाड़ा के बीच चलने वाली बस की टक्कर आइसर ट्रक से हुई। सूचना पर जिले से संजीवनी 108 गाड़ियां मौके पर पहुंची एवं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बस ड्राइवर भोपाल निवासी अनीस (45) की हालत ज्यादा गम्भीर है। चालक के पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बस में सवार प्रकाश पुत्र रूपलाल (30 साल) निवासी हुआ, निधि पुत्री कल्याण राणा (25 साल) निवासी बालाघाट, शशि पुत्र शंकर (47 साल) निवासी भोपाल, हिमांशी पुत्री रामकिशोर (24साल) छिंदवाड़ा, चेतना पुत्री भागचंद (20 साल) निवासी सिवनी, लवलेश पुत्र रमेश (31 साल) निवासी सिवनी, देवेश पुत्र भागचंद (18साल) निवासी सिवनी, कमलेश पुत्र सुरेंद्र (42 साल) निवासी भोपाल, श्रद्धा पुत्री रंगलाल (29साल) निवासी बालाघाट सहित अन्य 40 यात्री घायल हुए हैं।