{"_id":"63be4b6d2de75f3a3159caf9","slug":"bus-going-from-ahmedabad-to-up-met-with-an-accident-in-mp-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अहमदाबाद से यूपी जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 11 घायल, पंचर बस को जैक लगाते वक्त ट्रक आ घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अहमदाबाद से यूपी जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 11 घायल, पंचर बस को जैक लगाते वक्त ट्रक आ घुसा
Wed, 11 Jan 2023 11:09 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:09 AM IST
सार
बस में बैठे अधिकतर लोग गुजरात में मजदूरी और कंपनियों में काम करते हैं। हताहतों में ज्यादातर लोग यूपी के रहने वाले हैं। हादसे में बस के पीछे की तरफ बैठे 11 यात्री घायल हो गए। कंडक्टर संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने बीनागंज अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बस हादसे में घायलों को गुना जिला अस्पताल लाया गया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद से यूपी जा रही बस मध्यप्रदेश के गुना में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस कंडक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त पंचर बस का स्टाफ उसमें जैक लगा रहा था, तभी ट्रक पीछे आ घुसा।
विज्ञापन
हादसा चांचौड़ा-बीनागंज इलाके में बीनागंज से 14 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर हुआ। बताया गया है कि बस का टायर पंचर हो गया था। स्टाफ टायर बदलने के लिए जैक लगा रहा था। इतने में ब्यावरा की ओर से आ रहे ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस के पीछे की तरफ बैठे 11 यात्री घायल हो गए। कंडक्टर संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने बीनागंज अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
हताहतों में ज्यादातर लोग यूपी के
बस में बैठे अधिकतर लोग गुजरात में मजदूरी और कंपनियों में काम करते हैं। हताहतों में ज्यादातर लोग यूपी के रहने वाले हैं। बस क्रमांक UP 93/GT/1048 का थाना चांचौड़ा क्षेत्र अंतर्गत बीनागंज से आगे बरखेड़ा खुर्द गांव के करीब NH 46 (बीनागंज से करीब 14 किलोमीटर दूर गुना की ओर) पर टायर पंचर हो गया था। इसी बीच, ट्रक क्रमांक UP78/GT/7489 ने खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गुना लाया गया है। इनमें अमीश खान गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
ये यात्री हुए घायल
1. आमिश खान, निवासी चांदपुर फतेहपुर
2. बृजेश श्रीवास, निवासी छतरपुर
3. बलराम राजपूत, निवासी फतेहपुर यूपी
4. राम गणेश आदिवासी, निवासी श्योपुर
5. सत्यम प्रजापति, निवासी जालौन यूपी
6. अनिल श्रीवास, निवासी बांदा यूपी
7. मंगल केवट निवासी, जालौन यूपी
8. विनोद कुर्मी, निवासी दतिया
9. राजीव यादव, निवासी फतेहपुर
10. मनोज यादव, निवासी फतेहपुर यूपी
11. चच्चू केवट, निवासी जालौन यूपी
