{"_id":"61d941757247016ab3182a43","slug":"burning-truck-fire-broke-out-in-a-trolley-going-from-betul-to-amravati","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burning Truck: हाइवे पर आधा किमी तक चलता रहा आग की लपटों में घिरा ट्राला, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burning Truck: हाइवे पर आधा किमी तक चलता रहा आग की लपटों में घिरा ट्राला, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Sat, 08 Jan 2022 01:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:27 PM IST
सार
बैतूल के प्रभात पट्टन रोड फोरलेन बाईपास मार्ग पर शनिवार सुबह एक चलते ट्राले में आग लग गई। लोगों को चलता हुआ बर्निंग ट्राला दिखाई दिया तो उन्होंने वाहन चालक और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना देकर एक बड़ा हादसा टाला।
विज्ञापन
बैतूल से अमरावती जा रहे एक ट्राले में शनिवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रभात पट्टन रोड फोरलेन बाईपास मार्ग पर शनिवार सुबह मक्के से भरे एक ट्राले में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। ट्राला बैतूल से मक्का भरकर प्रभात पट्टन मार्ग मुलताई से होते हुए अमरावती महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। सुबह करीब 7:15 बजे मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने ट्राले में लगी आग को देखा और शोर मचाकर चालक को इसकी सूचना दी।
हाइवे पर चलता रहा बर्निंग ट्रक
ट्राले के पीछे के भाग में आग लगी थी, जिसके चलते ट्राला चालक को आग लगने की जानकारी नहीं थी और वो उसी हालत में ट्राले को आधा किमी तक चलाता रहा। आग की जानकारी होते ही वाहन चालक सुखराम ने आग को फैलने से रोकने के लिए ट्राले को हवा की विपरीत दिशा में चलाया और सही जगह वाहन रोककर छलांग लगा दी। वाहन चालक ने हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल कर के भी दी।
सूझबूझ से टला हादसा
मार्निंग वाक करने निकले लोगों ने जब सड़क पर आग की लपटों में घिरे ट्राले को देखा तो बिना देर किए उन्होंने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। लोगों की सूचना पर मुलताई नगर पालिका से फायर ब्रिगेड का अमला पहुंचा और आग पर काबू पाया। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं लग सका है। ट्राले में भरा मक्का और ट्राले के पहिए बुरी तरह जलकर गए हैं।