{"_id":"67e51bbccec69bf6a70f1e5a","slug":"burhanpur-news-three-workers-were-buried-under-a-dilapidated-wall-in-tawara-ganpati-police-station-area-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur News: इतवारा में बड़ा हादसा, जर्जर दीवार गिरने से तीन मजदूर दबे, दो को निकाला, रेस्क्यू जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur News: इतवारा में बड़ा हादसा, जर्जर दीवार गिरने से तीन मजदूर दबे, दो को निकाला, रेस्क्यू जारी
Thu, 27 Mar 2025 03:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 27 Mar 2025 03:05 PM IST
सार
घटना के तुरंत बाद पुलिस, नगर निगम, प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
रेस्क्यू के मौके पर पहुंची जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के गणपति थाना क्षेत्र अंतर्गत इतवारा इलाके में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान एक जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वहां कार्य कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए रेस्क्यू शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस और नगर निगम की टीम भी जेसीबी मशीन और उपकरण लेकर मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्क्यू टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दो मजदूरों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। तीसरा मजदूर अब भी मलबे में दबा हुआ है, जिसे निकालने के लिए प्रशासनिक अमला युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सौरभ शर्मा पर ED की बड़ी कार्रवाई, 100.36 करोड़ की संपत्ति की जब्त; सोना-नकदी भी उसी का मान रहे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मजदूर दीवार के पास निर्माण कार्य कर रहे थे, तभी अचानक दीवार गिर गई। हादसे के बाद से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। गणपति थाना पुलिस के साथ ही कोतवाली थाना पुलिस, सीएसपी, अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
ग्रिल काटकर मजदूरों को बाहर निकाला गया। फिलहाल जेसीबी की मदद से मलबा हटाने और दबे मजदूर को सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं और मजदूर तो मलबे में नहीं दबे हैं। प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश दे दिए हैं।
