{"_id":"672c8ee9c248201a600fbbb5","slug":"burhanpur-news-scaffolding-collision-in-bodarli-case-against-67-including-committee-officer-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur News: बोदरली में पाड़ों की टक्कर, 30 हजार दर्शक पहुंचे, समिति पदाधिकारी समेत 67 पर केस, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur News: बोदरली में पाड़ों की टक्कर, 30 हजार दर्शक पहुंचे, समिति पदाधिकारी समेत 67 पर केस, जानें मामला
Thu, 07 Nov 2024 03:28 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:28 PM IST
सार
पिछले चार दिनों में अकेले शाहपुर थाना पुलिस ने पाड़ों की टक्कर कराने के मामले में 87 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। बोदरली में पाड़ों की टक्कर नहीं कराने के लिए एक दिन पहले ही चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
बोदरली में पाड़ों की टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के फोफनार गांव में प्रतिबंध के बावजूद पाड़ों की टक्कर कराने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शाहपुर और फोफनार के बाद बुधवार को बोदरली में पाड़ों की टक्कर कराई गई। जिसे देखने के लिए 30 हजार लोग भी पहुंचे थे। शाहपुर थाना पुलिस ने 67 लोगों पर केस दर्ज किया है। इनमें पांच आयोजन समिति के पदाधिकारी और 62 पाड़ा मालिक शामिल हैं।
विज्ञापन
पिछले चार दिनों में अकेले शाहपुर थाना पुलिस ने पाड़ों की टक्कर कराने के मामले में 87 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। बोदरली में पाड़ों की टक्कर नहीं कराने के लिए एक दिन पहले, मंगलवार को ही शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा और तहसीलदार ने बोदरली पहुंचकर आयोजन समिति की बैठक ली थी, जिसमें उन्हें टक्कर न कराने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद, बुधवार को टक्कर कराई गई। इस पर पुलिस ने पाड़ा मालिकों सहित 67 लोगों पर केस दर्ज किया है। इन सभी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
