{"_id":"67430116a5a96142110a0fcd","slug":"burhanpur-news-people-panic-after-seeing-a-leopard-on-the-roadside-in-dhulkot-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burhanpur News: धूलकोट में सड़क किनारे आराम फरमाते दिखा तेंदुआ, थम गए वाहनों के पहिए, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur News: धूलकोट में सड़क किनारे आराम फरमाते दिखा तेंदुआ, थम गए वाहनों के पहिए, लोगों में दहशत
Sun, 24 Nov 2024 04:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:04 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के धूलकोट ब्लॉक में रात के समय भोजन और पानी की तलाश में जंगली जानवर अब रहवासी क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर पहुंचने लगे हैं। शनिवार रात खातला फाटे के पास सड़क किनारे आराम फरमाते तेंदुए को देखकर वाहन चालक रुक गए।
विज्ञापन
सड़क किनारे बैठा तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के आदिवासी ब्लाक धूलकोट में रात के समय भोजन एवं पानी की तलाश में अब खूंखार जंगली जानवर मुख्य सड़क मार्गों और रहवासी क्षेत्रों मे पहुंचने लगे हैं। शनिवार की रात में वन परिक्षेत्र असीर के अंतर्गत आने वाले खातला फाटे पर वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को सड़क किनारे आराम फरमाते हुए तेंदुआ नजर आया।
सड़क मार्ग पर तेंदुए के बैठे होने से कुछ समय के लिए वाहनों के पहिए थम गए थे। राहगीरों ने तेंदुए के वीडियो एवं फोटो अपने मोबाइल फोन में बनाए और सोशल मीडिया पर अपलोड किए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आसपास घना जंगल होने के कारण यहां पर जंगली जानवरों का मूवमेंट बना रहता है। अक्सर रात के समय ही यह जंगली जानवर शिकार की तलाश में जंगली से सड़क मार्ग पर आ जाते हैं। रात के समय जंगल रास्ते पर हमेशा देखकर ही सफर करे और सावधान रहें।