फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur: Six peacocks died after eating treated seeds kept in the field

Burhanpur: खेत मे रखे उपचारित बीज खाने से छह मोरों की मौत, वन विभाग ने पीएम करा विसरा लिया कब्जे में

Sun, 25 Feb 2024 11:14 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बुरहानपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 11:14 AM IST
सार

बुरहानपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र के रायगांव में एक किसान के खेत में एक साथ छह राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत का बड़ा मामला सामने आया है। खेत में रखे उपाचारित बीजों को खाने के चलते इन मोरों की पहले हालत गंभीर रूप से खराब हुई इसके कुछ देर बाद ही एक-एक कर उनकी मौत होने लगी। 

विज्ञापन
Burhanpur: Six peacocks died after eating treated seeds kept in the field
बुरहानपुर में छह मोरों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र में वन्य प्राणी और राष्ट्रीय पक्षी मोर को लेकर एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक खेत में छह मोरों की मौत हो गई तो वहीं गंभीर रूप से घायल एक मोर का फिलहाल इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि खेत में रखे उपाचारित बीजों को खाने के चलते इन मोरों की पहले हालत गंभीर रूप से खराब हुई इसके कुछ देर बाद ही एक-एक कर उनकी मौत होने लगी। हालांकि वन विभाग ने इन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन


बुरहानपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र के रायगांव में एक किसान के खेत में एक साथ छह राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत का बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव के किसान संदीप पाटिल रोजाना की तरह ही शनिवार को अपने खेत में गए थे, जहां वे मक्का को पलट रहे थे। इस दौरान उन्हें अधमरी हालत में करीब आधा दर्जन मोर दिखाई दिए। पाटिल ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मचारियों ने भी तुरंत राष्ट्रीय पक्षी मोरों को अपने कब्जे में लेकर उनका उपचार शुरू किया। हालांकि जब तक वन विभाग का अमला खेत में पहुंचा था, तब तक तीन मोरों की मौत हो चुकी थी, तो वहीं चार मोर काफी गंभीर हालत में थे। लेकिन इलाज के दौरान घायल चार मोरों में से भी तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन


वन विभाग बुरहानपुर के एसडीओ अजय सागर ने बताया कि यहां मौजूद सात में से 6 मोरों की मौत हो चुकी है, जबकि एक मोर का फिलहाल उपचार किया जा रहा है। सभी मृत मोरों का विधिवत पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाकर उनका विसरा अपने कब्जे में लिया गया है। इसे जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। तो वहीं वन विभाग के एसडीओ अजय सागर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मोरों की खेत में रखे उपाचारित बीज को खाने से मौत हुई है, हालांकि विसरा जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed