फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur: Reward crook arrested for looting guns of forest department

Burhanpur: वन विभाग का असलहा लूटने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार, वन चौकी से लूटे थे 17 बंदूकें और 652 कारतूस

Sat, 10 Dec 2022 06:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 10 Dec 2022 06:15 PM IST
सार

बुरहानपुर जिले से वन विभाग की चौकी में लूट कर 17 बंदूकें और 652 कारतूस ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
Burhanpur: Reward crook arrested for looting guns of forest department
बुरहानपुर में वन विभाग से बंदूक लूटने वाला गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से वन विभाग की चौकी में लूट कर 17 बंदूकें और 652 कारतूस ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि तीन आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया था। दो की पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि बुरहानपुर जिले के नेपानगर तहसील के ग्राम बाकड़ी वन चौकी में 28 नवंबर को 17 बंदूकें और 652 कारतूस लूट लिए गए थे। लूट का मास्टरमाइंड नंदराम पिता गोपाल निवासी जामपाटी बाकड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उस पर इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि 28 नवंबर को बाकड़ी वन चौकी में हुई लूट के मामले में सुरक्षाकर्मी भोला बारेला ने शिकायत दर्ज कराई थी। छानबीन के बाद चार दिसंबर को तीन आरोपियों भावलाल, प्रकाश और गुड्डू उर्फ़ हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। 
विज्ञापन


लोढ़ा ने बताया कि अब पुलिस को मुख्य आरोपियों में से एक नंदराम पिता गोपाल को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी नंदराम डकैती सहित थाना नेपानगर के पांच अपराधों में आरोपी है। अब पुलिस फूल सिंह सुबला, रेव सिंग समेत डकैती के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी नंदराम पर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने एक दिन पहले ही 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार शाम उसे पुलिस टीम ने पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed