फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur News Professor molests student during exam in government college

Burhanpur: शासकीय कॉलेज में एग्जाम के दौरान प्रोफेसर ने की छात्रा से छेड़छाड़, शिकायत पर पुलिस ने कही ये बात

Mon, 01 Apr 2024 03:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 03:38 PM IST
सार

शासकीय कॉलेज में एग्जाम के दौरान ही प्रोफेसर पर एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने कहा, जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।
 

विज्ञापन
Burhanpur News Professor molests student during exam in government college
एबीवीपी छात्र संगठन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के एक शासकीय कॉलेज के प्रोफेसर पर इस कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। वहीं, इसको लेकर प्रोफेसर को सस्पेंड भी कर दिया गया है। हालांकि, सोमवार को भी कॉलेज में हंगामा कर रहे एबीवीपी छात्र संगठन के नेताओं का आरोप था कि प्रोफेसर नरेंद्र चौहान ने सस्पेंड होने के बावजूद नशे की हालत में सोमवार को परीक्षा के दौरान एक बार फिर से छात्रा के साथ छेड़छाड़ की है। इसको लेकर उन्होंने शिकारपुर थाना में शिकायती आवेदन भी दिया है, जिस पर थाना पुलिस अब जांच करने की बात कह रही है।

विज्ञापन


इस मामले में शिकारपुरा थाने पहुंचे एबीवीपी के जिला संयोजक भारत राठौड़ ने बताया कि हम लोगों को सूचना मिली थी कि शासकीय महाविद्यालय बुरहानपुर में प्रोफेसर द्वारा एक छात्रा के साथ छेड़खानी की गई है, जो नशे में था। इसलिए हम थाना शिकारपुरा पहुंचे हैं और वह सर वहीं पढ़ाते हैं।लेकिन अभी सस्पेंड हैं, फिर भी वह कॉलेज आ रहे हैं और छात्रों के साथ बदतमीजी कर रहे हैं। वहीं, भारत ने बताया कि उस छात्रा का कहना है कि सर द्वारा पहले एक दूसरी छात्रा से पूछा गया कि वह लड़की आई है या नहीं, उसके बाद वह उस लड़की के पास आकर खड़े हो गए।
विज्ञापन


कॉलेज में चल रहे थे बीबीए के एग्जाम
इधर, छात्रा के साथ थाने पहुंची एबीवीपी की सहसंयोजिका ज्ञानेश्वरी ठाकुर का कहना है कि छत्रपति शिवाजी कॉलेज में बीबीए के एग्जाम चल रहे थे। वहीं, पर एक सर के द्वारा जो नशे में थे, एक छात्रा के साथ छेड़खानी की गई है, जिस पर वहां विद्यार्थी परिषद के लोग पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर यहां शिकारपुरा थाने में शिकायत करने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद की जाएगी अग्रिम कार्रवाई
वहीं, शिकारपुरा थाना प्रभारी कमल पंवार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि शाहपुरा रोड पर शासकीय छत्रपति शिवाजी कॉलेज में कुछ बच्चे हंगामा कर रहे हैं। इस पर वहां पुलिस बल पहुंचा था।वहां जाकर मालूम चला कि एक शिक्षक हैं, नरेंद्र चौहान करके, उनके द्वारा एक महिला के साथ अभद्रता की गई है। उस लड़की के द्वारा अभी रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है। अब इस मामले में जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed