फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Burhanpur: A vicious criminal involved in attempt to murder and illegal weapons case was caught by the police

Burhanpur: हत्या का प्रयास और अवैध हथियारों के मामले में लिप्त शातिर बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, 12 हथियार जब्त

Wed, 01 Nov 2023 04:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 01 Nov 2023 04:19 PM IST
सार

बुरहानपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक दर्जन देशी पिस्टल मिली हैं। आरोपी आदतन अपराधी है, और हत्या के प्रयास, हथियारों की तस्करी में पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Burhanpur: A vicious criminal involved in attempt to murder and illegal weapons case was caught by the police
हथियार तस्कर हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की पुलिस को विधानसभा चुनाव के बीच की जा रही अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले शातिर अपराधी को पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश में हत्या का प्रयास करने और अवैध हथियारों के कई मामलों में आरोपी रहे शातिर आरोपी अनिल यादव को पकड़ते हुए इस पूरी कार्रवाई में 12 अवैध पिस्टल सहित उन्हें बनाने का सामान भी जब्त किया है। हथियार बनाने वाले एक अन्य आरोपी दारा सिंह सिकलीगर फरार हो गया। 
विज्ञापन


बुरहानपुर जिले के खकनार थाना प्रभारी विनय आर्य को मुखबिर से सोमवार को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति पाचौरी तरफ से एक काले बैग में अवैध देशी पिस्टल रखकर खकनार की तरफ ही आ रहा है। थाना प्रभारी आर्य ने अपने साथ अमित हनोतिया, शादाब अली और संदीप को लेकर टीम बनाते हुए मुखबिर की बताई जगह पांगरी फाटा पर दबिश दी। मुखबिर द्वारा बताए हुलिये का एक व्यक्ति पुलिस टीम को पैदल आता दिखा, जिसे तुरन्त ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। इसने पूछताछ में अपना नाम अनिल पिता रामाधीन यादव, निवासी ग्राम लखीराम पुर्वा, थाना बैला, जिला औरैया उप्र बताया। पुलिस को उसके पीठ पर बंधे बैग में 10 देशी पिस्टल मिली। 
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया कि ये पिस्टल उसने पाचौरी के दारासिंह सिकलीगर से खरीदी है। इसके बाद मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपी को साथ लेकर पाचौरी में सर्चिंग की, जहां दारासिंह के घर के पीछे से दो पिस्टल और पिस्टल बनाने का सामान जब्त किया है। हालांकि आरोपी दारा सिंह मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी अनिल यादव आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध थाना बैला, जिला औरैया में हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने संबंधी तीन अपराध एवं थाना जगदीशपुरा जिला आगरा में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत एक अपराध पंजीबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed