फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bunty Patel who rebelled against Congress and contested assembly election joined BJP

MP News: कांग्रेस से बगावत कर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले बंटी पटेल भाजपा में शामिल, भोपाल में ली सदस्यता

Tue, 13 Feb 2024 02:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 13 Feb 2024 02:37 PM IST
सार

कांग्रेस नेता बंटी पटेल के भाजपा में शामिल होने की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। उन्होंने मंगलवार को भाजपा नेताओं की कार्यशैली और राष्ट्रवाद से प्रभावित होकर प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

विज्ञापन
Bunty Patel who rebelled against Congress and contested assembly election joined BJP
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता बंटी पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से बगावत कर चौरई से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले बंटी पटेल ने भाजपा में शामिल हो गए। बंटी ने मंगलवार को भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू, वरिष्ठ नेता दौलत सिंह ठाकुर और सौरभ ठाकुर समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे, जिन्होंने बंटी पटेल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

विज्ञापन


बता दें कि लंबे समय से बंटी पटेल के भाजपा में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। ऐसे में उन्होंने मंगलवार को भाजपा नेताओं की कार्यशैली और राष्ट्रवाद से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।  
विज्ञापन


कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर लड़ा था निर्दलीय चुनाव  
बंटी पटेल ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट की मांग की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया। इसके बाद उन्होंने चौराई से निर्दलीय चुनाव लड़ा थ। नामांकन करने के दौरान बंटी के साथ हजारों लोग मौजूद थे। हालांकि, बंटी चुनाव हार गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed