फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bundeli Mahotsav organized in Damoh from 16th February Hindi News

MP News: दमोह में 16 फरवरी से आयोजित होगा बुंदेली महोत्सव, प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

Tue, 13 Feb 2024 11:36 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 13 Feb 2024 11:36 AM IST
सार

महोत्सव में विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसमें स्वरश्री, नृत्यश्री और वाद्यश्री प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे। तीनों प्रतियोगिताओं में 23 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
Bundeli Mahotsav organized in Damoh from 16th February Hindi News
पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेली गौरव न्यास की तरफ से 16 फरवरी से तहसील ग्राउंड मैदान में  बुंदेली दमोह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बुंदेली गौरव न्यास के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर महोत्सव की जानकारी दी।

विज्ञापन


तहसील मैदान में आयोजित प्रेसवार्ता में न्यास अध्यक्ष अंबालाल पटेल ने बताया कि बुंदेली महोत्सव दमोह जिले के लोगों के एक मंच प्रदान करता है। साथ ही मनोरंजन के साधन भी पर्याप्त रूप में महोत्सव में रहते हैं। 16 फरवरी से बुंदेली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा जो 27 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन


विवेक शेंडेय ने कहा कि बुंदेली गौरव न्यास बुंदेली दमोह महोत्सव का आयोजन पिछले कई वर्षों से करता आ रहा है। इस वर्ष भी परंपरागत कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें दमोह के कलाकारों को मंच मिलेगा। हमारा प्रयास है कि अन्य राज्यों की संस्कृति को भी यहां लोग जानें, इसके लिए हम अन्य राज्यों की कला-संस्कृति को भी प्रदर्शित करने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसमें स्वरश्री, नृत्यश्री और वाद्यश्री प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे। तीनों प्रतियोगिताओं में एकल एवं युगल रूप में ग्रुप ए 5 वर्ष से 10 वर्ष आयु वर्ग, ग्रुप बी में 11 वर्ष से 16 वर्ष आयु वर्ग, ग्रुप सी में 17 वर्ष से 22 वर्ष आयु वर्ग और ग्रुप डी में 23 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed