फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bully Bai in MP: The Home Minister of MP said - Bully Bai app is a condemnable app, women should be respected

Bully Bai in MP: मप्र के गृहमंत्री बोले- निंदनीय ऐप है बुली बाई ऐप, नारी का सम्मान होना चाहिए

Mon, 03 Jan 2022 06:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 03 Jan 2022 06:24 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुली बाई ऐप पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह एक निंदनीय ऐप है। भारत में नारी हमेशा पूजनीय रही है। पीएम मोदी ट्रिपल तलाक जैसा कानून लेकर आए ताकि महिलाओं का सम्मान हो। 

विज्ञापन
Bully Bai in MP: The Home Minister of MP said - Bully Bai app is a condemnable app, women should be respected
डॉ. नरोत्तम मिश्रा पत्रकारों से चर्चा करते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विवादित ऐप बुली बाई पर सख्त ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि यह ऐप निंदनीय है। भारत में हमेशा से नारी पूजनीय रही है। नारी का सम्मान होना भी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर ट्रिपल तलाक जैसा कानून लेकर आए तो भी उसका उद्देश्य नारी का सम्मान था। हम भी ऐसे किसी भी ऐप के खिलाफ हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, बुली बाई (Bully Bai) ऐप पर एक वर्ग विशेष की महिलाओं की तस्वीरों की नीलामी होती है। दिल्ली में तो साइबर पुलिस ने इस ऐप के खिलाफ धारा 509 के तहत एफआईआर भी दर्ज की है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक बुली बाई बनाने वाले क्रिएटर्स भी प्रतिबंधित हो गए हैं। इस ऐप को गिटहब (GitHub) पर बनाया गया था, जिसने बुली बाई बनाने वाले यूजर को ब्लॉक कर दिया है।   
विज्ञापन

दरअसल, यह मामला प्रियंका चतुर्वेदी के ट्वीट को लेकर था। राज्यसभा सदस्य और शिवसेना नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी ने वैष्णव से इस ऐप पर की गई कार्रवाई पर सवाल किए थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed