{"_id":"63fdb053c27c645d7708eec3","slug":"bullets-entered-the-house-in-a-land-dispute-two-brothers-died-the-quarrel-was-going-on-for-two-years-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जमीनी विवाद में घर में घुसकर चलाई गोलियां, दो सगे भाइयों की मौत, दो साल से चल रहा था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जमीनी विवाद में घर में घुसकर चलाई गोलियां, दो सगे भाइयों की मौत, दो साल से चल रहा था झगड़ा
Tue, 28 Feb 2023 01:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:34 PM IST
सार
दमोह के पथरिया में जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। आरोपियों ने घर में घुसकर गोली चलाई, जो कि घर के बाहर बैठे दो बुजुर्गों को लगी और दोनों की जान चली गई।
विज्ञापन
जमीनी विवाद में दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के हिनौता घाट गांव में जमीनी विवाद के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने शुक्ला परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें सामने आए दो सगे भाइयों की गोली लगने से मौत हो गई है। घायल अवस्था में दोनों बुजुर्गों को पथरिया से जिला अस्पताल रेफर किया गया था, यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।
घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। हमले में घायल हुए हरिशंकर शुक्ला ने बताया कि मैंने 2021 में 3 एकड़ जमीन खरीदी थी, तभी से आरोपियों से विवाद चल रहा है। एक साल पहले मुझे झूठे 307 के मामले में फंसाया था, लेकिन जब हमने सीबीआई जांच की मांग की तो उसके बाद मामला जांच में चला गया और मुझे जमानत मिल गई। इसलिए हम जेल नहीं जा पाए। इसी बात से आरोपी हमेशा झगड़ने का प्रयास करते थे। सोमवार को आरोपियों के खेत में फसल की थ्रेसिंग थी। मेरे खेत से होकर ही उनके खेत में जाने का रास्ता है, इसलिए मैंने अपने खेत से उनका ट्रैक्टर निकालने के लिए मना कर दिया, क्योंकि मेरा उनसे विवाद चल रहा है। इसके बाद आरोपी जाहर सिंह, उम्मेद सिंह, माखन सिंह, अर्जुन सिंह हथियार लेकर मेरे घर पहुंचे और गोलियां चलाना शुरू कर दिया। मेरे पिता बद्री शुक्ला और बड़े पिताजी रामसेवक शुक्ला घर के बाहर थे। आरोपियों ने गोलियां चलाई जो, उन दोनों को लगी, जिससे दोनों जमीन पर गिर गए। इसके बाद मैं दौड़कर अपने घर के भीतर गया और लाइसेंसी बंदूक निकाल कर मैंने दो हवाई फायर किए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद हम लोग अपने पिता और बड़े पिता को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
दूसरे बेटे मुकेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी हमेशा ही उन्हें परेशान करते थे। आज घर में आकर उन्होंने हमला किया जिसमें मेरे पिता और बड़े पिता की मौत हो गई है। एसपी राकेश कुमार सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि एएसपी और पथरिया थाना प्रभारी घटना स्थल पहुंच गए है जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।