फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bulldozer on Berasia Gaushala: BJP leader had encroached on more than two and a half acres of government land

बैरसिया गौशाला पर चली जेसीबी: भाजपा नेत्री ने ढाई एकड़ से अधिक सरकारी जमीन पर कर रखा था अतिक्रमण

Tue, 08 Feb 2022 03:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 03:51 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के बैरसिया के बसई गांव में भाजपा नेत्री निर्मला शांडिल्य की गौशाला के अतिक्रमण पर जिला प्रशासन ने मंगलवार को जेसीबा चला दी। कार्रवाई से पहले गौशाला की गायों को सरकारी गौशाला में शिफ्ट कराया गया। बता दें पिछले सप्ताह गौशाला में सैकड़ों गाय के शव और कंकाल मिले थे।
 

विज्ञापन
Bulldozer on Berasia Gaushala: BJP leader had encroached on more than two and a half acres of government land
भाजपा नेत्री निर्मला शांडिल्य की गौशाला पर जेसीबा चली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में गायों की मौत पर सियासत के बाद आज प्रशासन ने कार्रवाई की है। भोपाल के बैरसिया के बसई गांव में भाजपा नेत्री निर्मला शांडिल्य की गौशाला के अतिक्रमण पर जिला प्रशासन ने मंगलवार को जेसीबा चला दी। कार्रवाई से पहले गौशाला की गायों को सरकारी गौशाला में शिफ्ट कराया गया। बता दें पिछले सप्ताह गौशाला में सैकड़ों गाय के शव और कंकाल मिले थे।
विज्ञापन


बैरसिया एसडीएम आदित्य जैन ने बताया कि गौशाला की गायों की देखभाल प्रशासन कर रहा है। निर्मला देवी के नाम से 80 डिसिमिल जमीन है। उन्होंने ढाई एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया था। यहां पक्का मकान, गायों को रखने के लिए टीन शेड, बाउंड्रीवॉल बना रखी थी। मंगलवार दोपहर 1 बजे पहुंची टीम ने अवैध निर्माण को जेसीबी से ढहा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

गाय की मौत पर प्रदेश में राजनीति भी गरमा गई थी। कांग्रेस ने भाजपा पर गायों को जानबूझकर मारकर उसके अंग और हड्डियों का व्यवसाय करने का आरोप लगाया था। वहीं, इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए थे। इसकी शुरुआत में प्रशासन ने 9 गायों का पोस्टमार्टम भी कराया था। इसमें 6 गाय बुजुर्ग होने, 2 को निमोनिया और 1 की मौत लिवर खराब होने से होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed