फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Budget 2022: CM Shivraj told the budget for the construction of new India, Kamal Nath said - the budget proved to be a false dreamer

बजट 2022: सीएम शिवराज ने नए भारत के निर्माण का बजट बताया, कमलनाथ बोले- बजट झूठे सपने दिखाने वाला साबित हुआ 

Tue, 01 Feb 2022 04:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Feb 2022 04:37 PM IST
सार

केंद्र सरकार के आम बजट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे नए भारत के निर्माण का बजट बताया है तो वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने इसे झूठे सपने वाला बजट कहा।

विज्ञापन
Budget 2022: CM Shivraj told the budget for the construction of new India, Kamal Nath said - the budget proved to be a false dreamer
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केन्द्र सरकार ने मंगलवार को संसद में आम बजट पेश कर दिया। इसको लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट को नए भारत के निर्माण का बजट बताया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह नए भारत के निर्माण का बजट है। अधोसंचरना विकास के लिए 35 प्रतिशत से ज्यादा राशि बजट में बढ़ाई गई है। इससे अधोसंचरना के विकास के साथ-साथ रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को बढ़ी सौगात मिली है। नदी जोड़ो परियोजना के अंतर्गत कैन और बेतवा को जोड़ने पर 44 हजार करोड़ से ज्यादा की धनराशि खर्च की जाएगी। 
विज्ञापन


सीएम ने बजट को किसानों की आय दोगुना करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि कोविड काल के बाद देश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त प्रावधान किया गया है। यह महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार देने, गरीब और किसान के कल्याण का और एक शक्तिशाली भारत के निर्माण का बजट है।  
विज्ञापन




कमलनाथ बोले- बजट में किसी वर्ग के लिए कुछ नहीं 
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि केन्द्र का बजट पूरी तरह से निराशाजनक साबित हुआ है। यह महज आंकड़ों की बाजीगरी से भरा व  फिर झूठे सपने दिखाने वाला साबित हुआ है। इस बजट में किसी भी वर्ग के लिए कुछ नहीं है। आमजन इनकम टैक्स स्लैब में छूट बढ़ाने की मांग बड़े लंबे समय से कर रहे थे, लेकिन कोई राहत प्रदान नहीं की गई। एमएसपी की गारंटी पर इस बजट में कोई बात नहीं है। किसानों की आय दोगुनी करने के झूठे सपने दिखाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि 7 साल पहले 2 करोड़ रोजगार हर साल देने का सपना दिखाने वाले अभी तक 60 लाख नौकरियां सृजित करने के झूठे सपने दिखा रहे हैं। महंगाई से राहत के लिए बजट में कुछ नहीं है। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं अब स्कूलों में हर क्लास में टीवी लगाने के झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं। बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, नौकरीपेशा वर्ग, मध्यम वर्ग किसी के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। यह बजट आमजन विरोधी है। थोड़ी बहुत घोषणाएं बजट में की गई हैं, वह भी पांच राज्यों में चुनावों को देखते हुए ही की गई हैं। 

देवड़ा ने बताया जनता का बजट 
मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का कहना है कि ये बजट जनता के हित का बजट है, जनउपयोगी बजट है, विकास का बजट है, रोजगार देने वाला बजट है। मैं देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देना चाहता हूं ऐसे बजट के लिए। इस बजट का प्रभाव मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में पड़ेगा। पिछले दो सालों से कोरोना के कारण सभी राज्यों की आर्थिक हालत खराब रही है, वित्त मंत्रीजी ने सभी राज्यों का ध्यान रखा है।

वित्त मंत्री ने कहा कि निर्मला सीतारमण ने बजट में सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा है। इस बजट में कोई विषय अछूता नहीं है। जीरो बजट खेती, प्राकृतिक खेती, रिवर लिंकिंग, एक स्टेशन- एक उत्पाद और किसान ड्रोन जैसे विभिन्न प्रयास हमारे किसान भाईयों को लाभ देने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को आधुनिक व आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed