फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BSP MLA Rambai again seen in a different style shopped like children in the fair

MLA Rambai: फिर अलग अंदाज में दिखी BSP विधायक रामबाई, मेले में बच्चों जैसे खरीदारी की, बुंदेली लोकगीत भी गाया

Thu, 19 Jan 2023 04:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 04:54 PM IST
सार

पथरिया विधायक रामबाई महलवारा गांव में संक्रांति पर्व पर भरने वाले मेले में पहुंची थी, जहां उन्होंने बच्चों की तरह खरीदारी की और फिर लोकगीत भी गाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
BSP MLA Rambai again seen in a different style shopped like children in the fair
मेला घूमने पहुंची बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से बसपा विधायक रामबाई अक्सर अपने दबंग अंदाज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर आये दिन उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। विधायक रामबाई एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार किसी अधिकारी, कर्मचारी को फटकार लगाने के लिए नहीं बल्कि मेला में खरीदारी करने के लिए। दरअसल पथरिया के महलवारा गांव में संक्रांति पर्व पर भरने वाले मेले में पहुंची थी, जहां उन्होंने बच्चों की तरह खरीदारी की और फिर लोकगीत भी गाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में मकर संक्रांति पर्व पर मेला भरने की परंपरा है। दमोह जिले के सैकड़ों स्थानों पर इस समय मेला भरता है। इसी तरह का मेला महलवारा गांव में भी भरा है, जिसमें विधायक रामबाई अपने समर्थकों के साथ पहुंची थीं। यहां एक महिला दुकानदार महिलाओं की श्रृंगार सामग्री की दुकान पर विधायक पहुंचीं, जहां उन्होंने कुछ सामग्री देखी और उसके बाद खरीददारी की। वे यहां नहीं रूकीं उन्होंने बच्चों की तरह एक कंघी उठाई और अपने सिर पर कंघी करके देखी और उसे खरीद लिया। उनके साथ मौजूद व्यक्ति ने दुकानदार को पैसे दिए। इसके बाद विधायक ने बुंदेलखंड का प्रसिद्ध लोकगीत भी गाया। उनके लोकगीत पर राई नृत्य की महिला कलाकरों ने नृत्य भी किया। बता दें, विधायक रामबाई पर्वों पर लगने वाले मेले में अक्सर पहुंचती हैं और मेले का आनंद लेती हैं। पिछले साल ही एक मेले में जंपिंग पेड पर बच्चों के साथ उछलते हुए उनका एक वीडियो भी सामने आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed