Burhanpur: आंधी-तूफान में गिरा BSNL का टावर, मासूम सहित तीन लोग घायल, दुकान-मकान क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो
बुरहानपुर के शनवारा स्थित बीएसएनएल मुख्य कार्यालय का टावर तेज हवा के कारण टूट कर गिर गया। हादसे में एक मकान और कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही तीन लोग जख्मी हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में तेज आंधी-तूफान के चलते जिला बीएसएनएल कार्यालय पर लगा टावर गिर गया। टावर गिरने से एक मकान और कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचा है। इस घटना में तीन लोग जख्मी भी हो गए। घायल होने वालों में एक मासूम भी शामिल है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज हवा से टॉवर गिरता नजर आ रहा है। वहीं निगम उपनेता प्रतिपक्ष ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग भी की है।
बुरहानपुर के शनवारा स्थित बीएसएनएल मुख्य कार्यालय की छत पर लगा टावर हवा आंधी से अचानक गिर पड़ा। टावर गिरने से बीएसएनएल कार्यालय के पीछे गोटिया पीर क्षेत्र में स्थित शाह एन्ड शाह, बादशाह स्टील, एवं अन्य लोहा मटेरियल की शॉप पर टॉवर से काफी नुकसान हुआ है। वहीं एक मकान भी टावर की जद में आने से मकान में रह रहे तीन लोग हुए घायल हो गए, जिसमें एक मासूम भी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Burhanpur: आंधी-तूफान में गिरा BSNL का टावर, मासूम सहित तीन लोग घायल, दुकान-मकान क्षतिग्रस्त, देखें वीडियोhttps://t.co/pMBIGyDWL8 pic.twitter.com/j0XlNwfbRi
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) June 2, 2023
प्रशासन से मुआवजे की मांग
दुकान संचालक राजेश लधाराम ने बताया कि टावर गिरने से हमारा पूरा गोदाम ढह गया। एक मकान पर भी टावर का कुछ हिस्सा गिरा है, जिससे तीन लोग घायल हुए हैं। हमारी मांग है कि प्रशासन हमारी मदद करें। वहीं, निगम में उपनेता प्रतिपक्ष अमर यादव ने बताया कि तेज अंधी और बारिश से बीएसएनएल का टावर गिरने से दुकानों और एक मकान का नुकसान हुआ है। एक मासूम सहित अन्य घायल अस्पताल में भर्ती है। मेरी प्रशासन से मांग है कि पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही शहर में लगे सभी टावरों की जांच की जाए ताकि ऐसी घटना दोबारा नहीं हो। टावर गिरने की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
