{"_id":"646e0fe20da6341da4046946","slug":"brother-in-law-died-under-the-bus-going-to-cm-program-in-umaria-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: सीएम कार्यक्रम में जा रही बस के नीचे आए जीजा-साले की मौत, शादी का निमंत्रण देकर लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: सीएम कार्यक्रम में जा रही बस के नीचे आए जीजा-साले की मौत, शादी का निमंत्रण देकर लौटते समय हुआ हादसा
Wed, 24 May 2023 06:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 24 May 2023 06:53 PM IST
सार
उमरिया में शादी का निमंत्रण दे कर लौट रहे जीजा और साले के दोनों की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। जीजा-साला दोनों शादी के निमंत्रण देने जा रहे थे।
विज्ञापन
सीएम कार्यक्रम में लगी बस।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिस घर में शादी की शहनाई बजने वाली थी उस घर में आज मातम पसर गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित हो गई और वह है बीच सड़क पर ही पलट गई। हादसे में वहां से गुजर रहे जीजा और साले दोनों की मौत हो गई। जीजा-साला दोनों शादी के निमंत्रण देने जा रहे थे। सात जून को मृतक के भाई की शादी का कार्यक्रम था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मरने वालों में जीजा का नाम घनश्याम विश्वकर्मा पिता शिव प्रसाद विश्वकर्मा निवासी धौराई बताया जा रहा है। वहीं, साले का नाम शिवम विश्वकर्मा पिता दयाराम विश्वकर्मा निवासी ग्राम ओबरा का बताया जा रहा है। जैसे ही वह निमंत्रण बांट कर नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंचे तभी एक बस अचानक अनियंत्रित हो गई और वह काल की तरह उनके बाइक के ऊपर ही आ गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक झटके में ही चली गई जान
आपको बता दें कि कुछ देर पहले उन्होंने अपने माता-पिता से बात की थी कि हम घर आ रहे हैं। खाना बना लीजिएगा निमंत्रण बांट कर हम थक चुके हैं। वह घर पहुंच पाते इससे पहले ही उनकी मौत हो गई थी। जहां मां बाप अपने बेटे का इंतजार कर रहे थे वहीं उनकी मौत की जानकारी ने उन्हें झकझोर कर रख दिया। शादी के बीच मातम की खबर सुनकर पूरा गांव उनके घर के आस-पास एकत्रित हो गया।
अब इस पूरे घटना के दौरान किसकी गलती है यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया है। एक बार फिर से एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई है जो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सवारियों को लेकर जा रही थी। लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं पर फिर भी प्रशासन उस बात पर अनजान बना हुआ है।
