{"_id":"5fe30c300e7ba15801105cd1","slug":"britain-new-virus-33-passengers-returned-from-indore-to-britain-were-kept-under-the-supervision-of-health-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन से इंदौर लौटे 34 यात्री स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखे गए, करवाई जा रही है कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटेन से इंदौर लौटे 34 यात्री स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखे गए, करवाई जा रही है कोरोना जांच
Wed, 23 Dec 2020 02:53 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 23 Dec 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया प्रकार सामने आने के बीच इस देश से पिछले एक पखवाड़े में इंदौर लौटे 34 यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में रखा है। विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
महामारी की रोकथाम के लिए जिले के नोडल अधिकारी अमित मालेकर ने को बताया, सरकार से हमें इंदौर के ऐसे 34 लोगों की सूची मिली है जो पखवाड़े भर में ब्रिटेन से लौटे हैं। उनसे कहा गया है कि इंदौर आगमन के बाद 15 दिनों तक वे अपने घर में पृथक-वास में रहें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, इन यात्रियों की सेहत पर हमारी निगाह बनी हुई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत इनके नमूने लेकर आरटी-पीसीआर पद्धति से कोविड-19 की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च से लेकर 22 दिसंबर तक महामारी के कुल 52,660 मरीज मिले हैं। इनमें से 847 मरीजों की मौत हो चुकी है।
