फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bridegroom wedding stopped kidnapped bride younger sister for marriage mp Morena

नाबालिग से शादी कर रहा था युवक, पुलिस ने रोका तो दुल्हन की छोटी बहन का अपहरण कर भागा

Sat, 12 Dec 2020 01:06 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 12 Dec 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Bridegroom wedding stopped kidnapped bride younger sister for marriage mp Morena
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के मुरैना में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की शादी रुकवा दी। इससे नाराज़ होकर दूल्हे ने दुल्हन की छोटी बहन का अपहरण कर लिया। हालांकि, पुलिस ने अपहृत नाबालिग को ढूंढ लिया है। इस घटना में सहयोग करने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जो दूल्हे की रिश्तेदार है। वहीं, आरोपी दूल्हा फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन

दलित नाबालिग की हो रही थी शादी

दरसअल, यह घटना मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र का पास में गांव की है। जहां पर एक दलित नाबालिग की शादी हो रही थी। इस बात की सूचना मिलते ही, पुलिस और महिला बाल विकास विभाग सक्रिय हो गए और शादी में पहुंच गए। वहां पहुंची पुलिस ने लड़की के परिजनों को काफी देर तक समझाया। जब परिजन समझ गए तो लड़की को थाना लाया गया। पुलिस व प्रशासन ने लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया और उसे वन स्टॉप सेंटर में भर्ती करा दिया। हालांकि, इस जद्दोजहद के बीच दूल्हे ने नाबालिग लड़की की मांग सिंदूर से भर दिया।

विज्ञापन

शादी रुकी तो कर लिया छोटी बहन का अपहरण

शादी रुकने से दूल्हा अपनी महिला रिश्तेदार के साथ लड़की वालों के घर पहुंचा और नाबालिग लड़की की छोटी बहन को शादी के लिए जबरदस्ती ले गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन ने तलाशी अभियान चलाकर अपहृत लड़की को ढूंढ लिया। इस घटना को अंजाम देने में दूल्हे की मदद करने वाली महिला रिश्तेदार को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने नाबालिग बालिका के पिता की शिकायत पर अपहरण और बाल विवाह अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि दूल्हा फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed