फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Booth Vistaar Scheme: Union Minister reached the booths, gave the mantra of organization expansion to the workers

बूथ विस्तारक योजना : बूथों पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री, कार्यकर्ताओं को दिया संगठन विस्तार का मंत्र

Sat, 22 Jan 2022 09:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 22 Jan 2022 09:34 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री बूथ विस्तारक बनकर विधानसभा क्षेत्रों के बूथों में पहुंच रहे हैं। शनिवार को केंद्रीय मंत्री अपनी अपनी विधानसभा में आने वाले बूथों में पहुंचे और बूथ कार्यकर्ताओं को पार्टी विस्तार का मंत्र दिया। 

विज्ञापन
Booth Vistaar Scheme: Union Minister reached the booths, gave the mantra of organization expansion to the workers
कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते सुहास भगत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मना रही है। प्रदेश में संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए बूथ विस्तारक योजना शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत शनिवार को पार्टी नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और केंद्रीय मंत्री विभिन्न बूथों पर पहुंचे। उन्होंने बैठकें लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन से चर्चा की और संगठन विस्तार की दृष्टि से मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन


देपालपुर में बूथ विस्तारक बन कर पहुंचे सुहास भगत
प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने बूथ विस्तारक योजना के तहत इंदौर ग्रामीण के देपालपुर विधानसभा में आने वाले ग्राम उषापुरा के बूथ क्रमांक 113 पर पहुंचे। उनके साथ पूर्व विधायक मनोज पटेल, जिला उपाध्यक्ष और शक्ति केंद्र विस्तारक रामस्वरूप गेहलोत मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री भगत ने कहा कि पार्टी पितृपुरुष  कुशाभाऊ ठाकरे ने भाजपा को गढ़ने का काम किया है, मालवा उनकी कर्मभूमि रहा है।  हमारे मार्गदर्शक रहे, निर्भयसिंह पटेल, भेरूलाल पाटीदार, राजेन्द्र धारकर को भी गढ़ने का काम कुशाभाऊ ठाकरे ने किया है। कुशाभाऊ ठाकरे संगठन के प्रति इतने समर्पित थे, कि उनके हर चिंतन में संगठन की झलक दिखाई देती थी, उनकी सोच थी कि भाजपा हर बूथ पर मजबूत हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे ने 1951 में जनसंघ की स्थापना के साथ मध्यप्रदेश के गांव-गांव में संगठन खड़ा करने के लिए प्रवास करते थे, आज जो भाजपा का स्वरूप देख रहे हैं, उसके मूल में कुशाभाऊ ठाकरे की संगठन के प्रति की गई तपस्या है, आज उनके जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाकर उनके विचार अनुरूप संगठन को बूथ पर मजबूत कर भाजपा को सशक्त संगठन बनाने के लिए बूथ विस्तारक योजना बनाई है। हमें कुशाभाऊ ठाकरे के सपने को पूरा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना है, इसलिये विस्तारक बूथों पर जाकर समितियों के विस्तारीकरण, सुदृढ़ीकरण और डिजीटलाइज करने का कार्य करे। हमें भाजपा को प्रत्येक बूथ पर सक्षम बनाकर कुशाभाऊ ठाकरे के सपने को पूरा करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Booth Vistaar Scheme: Union Minister reached the booths, gave the mantra of organization expansion to the workers
कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल - फोटो : अमर उजाला
प्रहलाद पटेल ने बांदकपुर में किया बूथ विस्तारकों को संबोधित
केंद्रीय मंत्री  प्रहलाद पटेल ने शनिवार को बांदकपुर मंडल के पठारी गांव के बूथ क्रमांक 187 पर पहुंचे और बूथ विस्तारक योजना की बैठक ली। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने बूथ समिति का सत्यापन, संगठन की सक्रियता, पन्ना समिति के बारे में चर्चा की। केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत हमें हर मतदान केंद्र में जाकर संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है, जिससे अधिक से अधिक लोग संगठन की विचारधारा एवं पार्टी से जुड़ें। साथ भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में भी जनता को अधिक से अधिक जागरूक करना है। शासन की योजनाओं का सभी हितग्राहियों से मिलकर योजना के संबंध में उनसे चर्चा करना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मतदान टोली का फिजिकल एवं डिजिटल सत्यापन कर संगठन के ऑनलाइन एप पर उसकी जानकारी अपलोड करना है। उन्होंने कहा कि बूथ को सशक्त एवं सुदृढ़ बनाने के लिए हम सभी को प्रयास करना होगा। अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री पटेल ने पठारी गांव में वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी परियोजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत पठारी गांव में चल रहे जल अभियान की समीक्षा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मार्च के पश्चात पठारी गांव के हमारे सभी आदिवासी, जनजातीय  भाई जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल उत्सव मनाएंगे। 

 

Booth Vistaar Scheme: Union Minister reached the booths, gave the mantra of organization expansion to the workers
पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करते फग्गन सिंह कुलस्ते - फोटो : अमर उजाला
फग्गन सिंह कुलस्ते ने निवास विधानसभा में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते शनिवार को मंडला जिले की निवास विधानसभा के कोहानी, थानमगांव, गुदलई, निवास के बूथ में पहुंचें और भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री ने बूथ क्रमांक 197, 162, 167, 189 में मतदान केंद्र की मतदाता सूची का अवलोकन किया तथा संगठन ऐप के माध्यम से बूथ समिति एवं कार्यकर्ताओं का डिजिटल एवं फिजिकल वैरीफिकेशन के महत्व के विषय में चर्चा की। केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने कहा कि हमें हर मतदान केन्द्र पर जाकर पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है और भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार करना है। इसके अलावा शासन की योजनाओं की हितग्राहियों से मिलकर चर्चा करना है। केंद्रीय मंत्री कुलस्ते ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना के कार्यक्रम के तहत हमें मतदाता सूची में युवाओं का नाम जोड़ने के प्रयास करने होंगे। जनमानस को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विकासोन्मुखी कार्यों के विषय में अवगत कराना होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का नागरिक अपने अधिकारियों के प्रति जागरूक रहे इसके लिए संगठन स्तर पर हमें प्रयास करना चाहिए। बूथ को सशक्त एवं मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। संगठन के द्वारा बूथ विस्तारक योजना के तहत किये जा रहे हैं कार्यक्रम से संगठन विस्तार के साथ-साथ हमारे कार्यों में निरंतर गति आयेगी। 

प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया के उदगंवा नोनेर, गोपाल भार्गव गढ़ाकोटा, तुलसीराम सिलावट सांवेर के क्षिप्रा,  भूपेन्द्र सिंह खुरई के मालथौन, कमल पटेल हरदा के खिरकिया, गोविन्दसिंह राजपूत सुरखी के चतरवासा, बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना जिले के ग्रामीण क्षेत्र, विश्वास सारंग नरेला विधानसभा स्टेशन 144, डॉ. प्रभुराम चौधरी सांची विधानसभा के सांचेत नकतरा, प्रेमसिंह पटेल बड़वानी के पिपलाज,  ओमप्रकाश सखलेचा सिवनी,  अरविन्द भदौरिया अटेर के पिपरी, डॉ. मोहन यादव उज्जैन के माधवनगर 123, हरदीप सिंह डंग सुवासरा के तितरौद, राजवर्धन सिंह बदनावर, भारतसिंह कुशवाह ग्वालियर ग्रामीण,  रामखेलावन पटेल अमरपाटन, रामकिशोर कांवेर परसवाड़ा, सुरेश धाकड़ पौहरी, उषा ठाकुर महू के सिमरोल, सांसद राकेश सिंह पनागर के बरेला,  रीति पाठक चितरंगी के सिंहावल, महेन्द्र सिंह सोलंकी शाजापुर,  सुमेर सिंह सोलंकी बड़वानी के अंतरसहा, छतरसिंह दरबार कुक्षी, शंकर लालवानी राऊ के कैलाश पाटीदार मंडल, गजेन्द्र सिंह पटेल बड़वानी, संपतिया उइके मंडला के टीकरवाड़ा के बूथ में पहुंचकर बूथ विस्तारक अभियान में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed