फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bolero fell into the ditch due to uncontrollable turn, BJP leader died in the accident

Chhindwara: मोड़ पर अनियंत्रित होकर बोलेरो खाई में गिरी, हादसे में युवा मोर्चा महामंत्री का निधन

Mon, 16 Jan 2023 10:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 16 Jan 2023 10:46 PM IST
सार

भाजपा के शिवपुरी मंडल के युवा मोर्चा महामंत्री राकेश साहू का सड़क हादसे में निधन हो गया। इनकी बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। ये यज्ञ के आमंत्रण बांटने जा रहे थे। 

विज्ञापन
Bolero fell into the ditch due to uncontrollable turn, BJP leader died in the accident
छिंदवाड़ा में भाजपा नेता का सड़क हादसे में निधन हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दर्दनाक हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई। भाजपा नेता बोलेरो से कहीं जा रहे थे कि एक मोड़ पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादस छिंदवाड़ा जिले के शिवपुरी थाना क्षेत्र के फुटेरा छितरी में हुआ है। बताया गया कि भाजपा के शिवपुरी मंडल के युवा मोर्चा महामंत्री राकेश साहू अपने मित्र कमलेश बंदेवार के साथ बोलेरो वाहन में बैठे थे। ये दोनों यज्ञ के आमंत्रण पत्र बांटने जा रहे थे। ये लोग मोठार की तरफ गए थे। रविवार शाम को इन्होंने एक भाजपा कार्यकर्ता के घर चाय पी। इसके बाद वे वहां से निकल गए। 
विज्ञापन


लौटते समय छितरी फुटेरा मोड़ पर इनका वाहन अनियंत्रित हो गया। वाहन पलट कर खाई में जा गिरा। गाड़ी ने तीन बार पलटी खाई। इससे बोलेरो में बैठे दोनों लोग घायल हो गए। स्टेयरिंग से राकेश का सीने में चोट लगी, जबकि कार में सामने बैठे कमलेश बंदेवार को पैर में चोट लगी। आसपास के दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला। उन्हें पहले परासिया अस्पताल भेजा गया, जहां से छिंदवाड़ा रेफर कर दिया गया। देर रात राकेश ने दम तोड़ दिया। कमलेश का उपचार छिंदवाड़ा में जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता राकेश का खिरसाडोह में अंतिम संस्कार किया गया। परासिया में पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया कामाख्या यज्ञ करवा रहे है। इसके ही आमंत्रण पत्र बांटने कमलेश बंदेवार जा रहा था। राकेष साहू उसके साथ चला गया। जिसमें युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed