फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Body of missing youth found in well after six days

Mandsaur: गुमशुदा युवक का शव छह दिन बाद कुएं में मिला, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sun, 19 May 2024 06:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 19 May 2024 06:26 PM IST
सार

Mandsaur: जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र चंदाकासा चौकी क्षेत्र के ग्राम बर्डियापूना-हरिपुरा के बीच शनिवार की रात खेत पर बने कुएं में गोविंद पिता सत्यनारायण प्रजापति उम्र 18 वर्ष निवासी ढाबला देवल का शव तैरता मिला। 
 

विज्ञापन
Body of missing youth found in well after six days
गुमशुदा युवक का शव छह दिन बाद कुएं में मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदाकासा में शनिवार की रात खेत पर बने कुएं में एक युवक का शव मिला है। मृतक के परिजनों ने उसके कपड़ों से मृतक की शिनाख्त की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर शामगढ़ के अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। सुबह मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए युवक की हत्या की आशंका जताते हुए शव लेने व पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


गरोठ एएसपी हेमलता कुरील ने मामले में अच्छे से जांच करने का आश्वासन दिया, इसके बाद परिजन माने और शव का पीएम होने के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों का आरोप है कि हमने 12 मई को ही गुमशुदगी दर्ज करवा दी थी, लेकिन मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती और कार्रवाई करने के बजाय परिजनों को झूठ बोल कर भटकाते रहे। मृतक के शरीर पर चोट के निशान होने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार मृतक गोविंद बाइक लेकर 12 मई की दोपहर में पड़ोस के ग्राम हताई में मांगलिक कार्यक्रम में गया था। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो हमने तलाश शुरू की। इस दौरान गोविंद का मोबाइल भी बंद आ रहा था। इसके के बाद हमने चंदावासा चौकी पर गुमशुदगी की सूचना दी। 13 मई को लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन थाने पहुंचे तो चौकी प्रभारी विकास गेहलोद ने प्रेम प्रसंग में घर से भागने की आशंका जताते हुए गायब होने की बात कही और परिजनों को भगा दिया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले में पुलिस ने गंभीरता से जांच नही की। वहीं 17 मई को पुलिस ने गोविंद की बाइक भी बरामद कर ली थी। इसके बावजूद भी पुलिस ने परिजनों को सूचना नही दी।


18 मई को शव कुएं से बरामद किया गया, उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए है। जिससे आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। मृतक के मामा सिद्धूलाल प्रजापत ने बताया कि 12 मई की दोपहर में गोविंद घर से निकला था, वह शाम तक वापस नहीं लौटा उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। गरोठ एएसपी हेमलता कुरील ने कहा कि चांदवास चौकी पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इसकी जांच की जा रही थी। जिस खेत के कुए पर लाश मिली है, उसके मालिक ने पुलिस को सूचना दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed