फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Blood shed for water, bloody conflict between two brothers, many seriously injured including father and son

Umaria: पानी के लिए बहा खून, दो भाइयों में खूनी संघर्ष, बाप-बेटे समेत कई गंभीर घायल

Thu, 15 Jun 2023 05:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Jun 2023 05:08 PM IST
सार

कुएं से पानी लेने की बात पर दो परिवारों में जमकर विवाद हो गया। एक परिवार ने लोहे की छड़ से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। पिता-पुत्र की हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन
Blood shed for water, bloody conflict between two brothers, many seriously injured including father and son
demo

विस्तार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में पानी के लिए खूनी संघर्ष हो गया। हमले में कई लोग घायल हुए हैं। लोहे की छड़ सिर में लगने से पिता और पुत्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला उमरिया जिले के चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम दुब्बार का बताया जा रहा है। बताया गया कि दो भाइयों के घर के बीच एक कुआं है। जहां बुधवार को नल में पानी न आने की वजह से पीड़ित परिवार निस्तार आदि के लिए कुएं का पानी उपयोग करना चाह रहे थे। जहां इसी को लेकर दोनो भाइयों में विवाद हो गया। टांगी (लोहे की छड़) से हमला किया गया। इस खूनी संघर्ष में पिता शेख़ बाबू पिता शेख हबीब (45) एवं उसका पुत्र आबिद पिता शेख बाबू (18) के सर पर टांगी के हमले से गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफर किया गया है। वहीं इसके अलावा शेख बाबू की बेटी अनीसा बी पिता शेख बाबू (17), पत्नी जमीला बी पति शेख बाबू (35) एवं माता मरियम बी पति शेख हबीब भी हथियारों की चोट से गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। जिन्हें फिलहाल जिला अस्पताल में एडमिट कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया गया कि इस खूनी संघर्ष में शेख बाबू के भाई शेख सब्बीर और उसके परिवार का हाथ है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले पर प्रकरण कायम कर तफ्तीश में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed