{"_id":"61e547b3f0abbb6d2b07124a","slug":"blind-murder-exposed-ex-girlfriend-hatches-conspiracy-to-kill-ex-boyfriend-to-save-family-life-in-jabalpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधे कत्ल का पर्दाफाश: जबलपुर में पारिवारिक जिंदगी बचाने पूर्व प्रेमिका ने रची पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधे कत्ल का पर्दाफाश: जबलपुर में पारिवारिक जिंदगी बचाने पूर्व प्रेमिका ने रची पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश
Mon, 17 Jan 2022 04:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 17 Jan 2022 04:10 PM IST
सार
जबलपुर में 12 जनवरी को हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। गोरखपुर के रहने वाले संदीप वगारे की लाश नहर में मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी की पूर्व प्रेमिका ने अपने भतीजे के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर में 12 जनवरी को हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या की साजिश रचने वाली मृतक की पूर्व प्रेमिका और उसके भतीजे को गिरफ्तार किया है। दरअसल महिला अपने पूर्व प्रेमी की हरकतों से परेशान थी, जिसके चलते उसने अपनी बहन के लड़के के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या का प्लान बनाया था। चरगवां थाना प्रभारी विनोद पाठक के अनुसार पुलिस को 12 जनवरी की रात ग्राम घुघरी में नहर के पानी में एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त संदीप वगारे उम्र 41 वर्ष निवासी कैलाशपुरी गुप्तेश्वर थाना गोरखपुर के रूप की गई थी। पूछताछ में पता चला कि मृतक 9 जनवरी को शाम 7 बजे घर से निकला था, जिसकी तलाश की जा रही थी। वहीं मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी मौत गला घोंटने से हुई है। पुलिस ने धारा 302, 201 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया था।
प्रेम संबंधों ने ली जान
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतक संदीप वगारे के मोहल्ले में ही रहने वाली लक्ष्मी शिवहरे से बीते 16 साल पहले प्रेम संबध थे। लक्ष्मी की शादी धूमा में हुई थी, जो कि 2 सालों से अपने पति के साथ हाथीताल कॉलोनी में रह रही है। जानकारी में ये भी पता चला कि मृतक संदीप वगारे लक्ष्मी के घर के आसपास देखा जा रहा था। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि मृतक संदीप उसका पीछा किया करता था। वह उसके घर के सामने खड़ा हो जाता था और घर में घुसने की कोशिश करता था। पारिवारिक जिंदगी में कोई हस्तक्षेप न हो। इसलिए उसकी हरकतों से तंग आकर महिला ने नरसिंहपुर में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के बेटे कपिल राय उम्र 25 वर्ष को संदीप वगारे की हरकतों के बारे में बताया और हत्या की योजना में शामिल कर लिया।
मफलर से गला घोंटकर ली जान
घटना वाले दिन महिला के भतीजे कपिल ने प्लान के अनुसार अपनी मौसी के फोन से कॉल कर संदीप वगारे को कृपाल चौक पर बुलाया, जिसके बाद कपिल ने संदीप वागरे को महिला की जुपीटर गाड़ी में बिठाया और तिलवारा के रास्ते उसे चरगवां की तरफ ले गया। रास्ते में संदीप वगारे को अत्याधिक शराब पिलाई, जिससे वो होश खो बैठा। ग्राम घुघरी सोमती पुल के ऊपर एकांत में ले जाकर मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वहीं शव को नहर के पानी में फेंक दिया। हत्या के आरोपी कपिल ने नहर में लाश फेंकते समय संदीप का मेाबाइल और पर्स जेब से निकालकर अपने पास रख लिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त जुपिटर गाड़ी, 2 मोबाइल फोन, मृतक का पर्स, फोटो, आधार कार्ड को जब्त कर लिया है।