{"_id":"61d5a66ebe14c375975e18df","slug":"bjp-state-president-in-sagar-working-for-antyodaya-hence-bjp-governments-on-70-percent-land-vishnudutt-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष: अंत्योदय के काम कर रहे, इसलिए 70 प्रतिशत भू भाग पर भाजपा की सरकारेंः विष्णुदत्त शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष: अंत्योदय के काम कर रहे, इसलिए 70 प्रतिशत भू भाग पर भाजपा की सरकारेंः विष्णुदत्त शर्मा
Wed, 05 Jan 2022 07:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:39 PM IST
सार
सागर में बुधवार को बूथ विस्तारक योजना की कार्यशाला हुई। उदघाटन प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि हमारा विचार और संगठन ज्यादा मजबूत हो, इसके लिए बूथ विस्तारक योजना पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है।
विज्ञापन
Sagar: भाजपा के आयोजन में संबोधित करते वीडी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
‘भारतीय जनता पार्टी को पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जैसे अनेकों महापुरुषों ने कठोर परिश्रम और तप से सींचा है। भारतीय जनता पार्टी वह वैचारिक दल है, जो सदैव अंत्योदय के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य करता है। हम जब भी सत्ता में रहे हमने अंत्योदय के संकल्प को लेकर कार्य किया। जिसका प्रतिफल है कि आज देश के 70 प्रतिशत भू भाग पर भाजपा की सरकारें जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को सागर में बूथ विस्तारक योजना की कार्यशाला का उदघाटन करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा विचार और संगठन ज्यादा मजबूत हो, इसके लिए बूथ विस्तारक योजना पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है। इसे बूथ स्तर तक सक्रियता के साथ संचालित करें।
स्व. कुशाभाउ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत बुधवार को प्रदेश के 7 स्थानों पर 34 जिलों की मंडल विस्तारक एवं मंडल अध्यक्ष कार्यशाला हुई। सागर एवं दमोह जिले की संयुक्त कार्यशाला का शुभारंभ सागर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष, सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में अंत्योदय के माध्यम से कार्य किए जा रहे है। प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक जितने भी निर्णय लिए हैं, उनके कारण आज भारत का गौरव पूरे विश्व में प्रकाशित हो रहा है। शर्मा ने कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत बूथ पर जाने वाले सभी कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ कमर कसकर कार्य करें। ताकि यह अभियान सफलता को प्राप्त हो।
इन स्थानों पर हुईं कार्यशालाएं
बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत बुधवार को प्रदेश के 7 स्थानों पर अलग-अलग जिलों की संयुक्त कार्यशालाएं आयोजित हुईं। ग्वालियर में आयोजित ग्वालियर नगर, ग्वालियर ग्रामीण, भिण्ड, मुरैना, दतिया जिले की कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, ग्वालियर संभाग प्रभारी जीतू जिराती, विजय दुबे उपस्थित थे। समापन सत्र को पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद ने संबोधित किया। इसी प्रकार भोपाल में भोपाल नगर, भोपाल ग्रामीण, विदिशा, रायसेन, सीहोर एवं राजगढ़ जिले की कार्यशाला हुई। जिसे पार्टी की प्रदेश महामंत्री, भोपाल संभाग प्रभारी कविता पाटीदार एवं प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने संबोधित किया।
रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली की कार्यशाला रीवा में हुई, जिसमें पार्टी के प्रदेश महामंत्री, रीवा संभाग प्रभारी रणवीर रावत एवं प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डे उपस्थित थे। शहडोल में आयोजित शहडोल, अनूपपुर, उमरिया की कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहडोल संभाग प्रभारी प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक एवं योगेश ताम्रकार ने संबोधित किया। सिवनी में आयोजित नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाडा, बालाघाट की कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश महामंत्री व जबलपुर संभाग प्रभारी सरतेन्दु तिवारी ने संबोधित किया। खरगोन में आयोजित खण्डवा, बुरहानपुर, बड़वानी एवं खरगौन की कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी मौजूद रहे। होशंगाबाद में आयोजित होशंगाबाद, हरदा, बैतूल की कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी पंकज जोशी एवं शैलेन्द्र शर्मा शामिल हुए। इसी प्रकार मंदसौर में आयोजित रतलाम, नीमच एवं मंदसौर की कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेडा उपस्थित थे।
गुरुवार को यहां होंगी कार्यशालाएं
6 जनवरी को बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत अलग-अलग 23 जिलों कार्यशालाएं 7 स्थानों पर आयोजित होंगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा उज्जैन में आयोजित उज्जैन नगर, उज्जैन ग्रामीण, शाजापुर, देवास और आगर की कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे एवं धार में आयोजित इंदौर नगर, इंदौर ग्रामीण, झाबुआ, आलीराजपुर एवं धार की कार्यशाला के समापन सत्र में शामिल होंगे। इसी प्रकार छतरपुर में आयोजित छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी की कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, शिवपुरी में आयोजित शिवपुरी, श्योपुर, गुना एवं अशोकनगर जिले की कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती मौजूद रहेंगे। जबलपुर में आयोजित जबलपुर नगर, जबलपुर ग्रामीण, कटनी, मंडला एवं डिंडोरी की कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश महामंत्री सरतेन्दु तिवारी उपस्थित रहेंगे।