फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP's state in-charge said - I have a Brahmin in one pocket and a Baniya in one pocket; Kamal Nath said this is an insult to both

बेतुका बयान: भाजपा के प्रदेश प्रभारी बोले- मेरे एक जेब में ब्राह्मण है और एक जेब में बनिया; कमलनाथ बोले यह तो दोनों का अपमान 

Mon, 08 Nov 2021 06:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 08 Nov 2021 06:39 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव कहा कि मेरे एक जेब में ब्राह्मण है और एक जेब में बनिया। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भाजपा नेता इन दोनों वर्गों का अपमान कर रहे हैं।

विज्ञापन
BJP's state in-charge said - I have a Brahmin in one pocket and a Baniya in one pocket; Kamal Nath said this is an insult to both
पी. मुरलीधर राव (फाइल)

विस्तार

भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव के एक बयान को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मेरे एक जेब में ब्राह्मण है और एक जेब में बनिया। इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इन दोनों वर्गों का अपमान कर रहे हैं। हालांकि, शाम को राव ने सफाई जारी की और कहा कि भाजपा के लिए बनिया, ब्राह्मण में कोई अंतर नहीं है। भाजपा सबको साथ लेकर चल रही है।  
विज्ञापन


भाजपा नेता पी. मुरलीधर राव ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा के साथ पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने उपचुनावों में जीत का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जोबट और पृथ्वीपुर की जीत बेहद खास है। यह कोई आम जीत नहीं है। हम हर पोलिंग बूथ पर 10% वोटिंग बढ़ाने का टारगेट लेकर काम करेंगे। इसके लिए बूथ कमेटी स्तर पर मेहनत करेंगे। इसके लिए हम मैक्रो नहीं बल्कि माइक्रो प्लानिंग पर फोकस करेंगे। इसी दौरान एक सवाल के जवाब में राव ने कहा हमारी एक जेब में ब्राह्मण है और एक जेब में बनिया। हम जनजातीय समाज के करीब जा रहे हैं। एसटी पर हमारे फोकस का ही नतीजा है कि जोबट में हमें जीत मिली है। 
विज्ञापन


इस पर सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि जिन दो वर्गों के नेताओं ने भाजपा को खड़ा करने में महती भूमिका निभाई है, उनका यह कैसा सम्मान? भाजपा नेता अहंकार और नशे में चूर हैं। भाजपा को लगता है कि यह वर्ग उसकी बपौती है। भाजपा नेतृत्व को तत्काल इन वर्गों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को जारी की सफाई:
राव ने शाम को वीडियो जारी किया। इसमें कहा कि हम भाजपा की विचारधारा के तहत सबको साथ लेकर चलने वाले लोग हैं। चाहे कोई ब्राह्मण हो, बनिया हो या जनजातीय हो, वह सब भारत के अभिन्न अंग हैं। पार्टी सबको लेकर चलती है। हमने कभी भी भेदभाव करके नहीं देखा और न ही ऐसा करेंगे। कांग्रेस ने इन्हें बांटने का काम किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed