{"_id":"61e2ca9883af4a31872aa5f1","slug":"bjp-s-organization-expansion-plan-in-mp-all-ministers-mlas-mps-president-in-charge-including-the-chief-minister-will-do-the-work-of-booth-expansion","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की संगठन विस्तार योजना: मप्र में मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री-विधायक, सांसद, अध्यक्ष-प्रभारी करेंगे बूथ विस्तारक का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की संगठन विस्तार योजना: मप्र में मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री-विधायक, सांसद, अध्यक्ष-प्रभारी करेंगे बूथ विस्तारक का काम
Sat, 15 Jan 2022 06:52 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 15 Jan 2022 06:52 PM IST
सार
बूथ विस्तारक योजना आगामी 20 जनवरी से प्रारंभ हो रही है। इसके तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी मंत्री, सांसद, विधायक सहित सभी प्रदेश के पदाधिकारी भी 10 दिन बूथ विस्तारक के रूप में बूथों पर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Bhopal: मप्र भाजपा की बूथ विस्तारक योजना 20 जनवरी से प्रारंभ हो रही है।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में भाजपा की बूथ विस्तारक योजना 20 जनवरी से प्रारंभ हो रही है। यह योजना संगठन के सुदृढ़ीकरण और विस्तार की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी संगठन की एक ऐतिहासिक और अभिनव होगी। इसके तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी मंत्री, सांसद, विधायक सहित सभी प्रदेश के पदाधिकारी भी 10 दिन बूथ विस्तारक के रूप में बूथों पर प्रवास कर निर्धारित किए गए कार्य को करेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को इस संबंध में महत्वपूर्ण बैठकों में भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं सह संगठन महामंत्री हितानंद जी ने विस्तृत मार्गदर्शन किया। इस योजना के तहत बूथ विस्तारक निकलने वाले प्रदेश के सभी सांसदों एवं विधायकों को बताया गया कि वे जिलाध्यक्षों तथा मंडल अध्यक्षों को अपना प्रवास बनाकर शीघ्र दें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विस्तारक के साथ एक आईटी की जानकारी रखने वाला विस्तारक भी होगा। अत: बूथों पर परंपरागत और डिजिटल दोनों तरीकों से जानकारी एकत्रित करने का काम किया जाएगा। भाजपा द्वारा विकसित 'संगठन' एप के माध्यम से बूथों की जानकारी डिजिटलाइज की जाएगी।
विज्ञापन
100 घंटे का योगदान
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि विधानसभा के प्रशिक्षकों की कार्यशाला 17 एवं 18 जनवरी को संभाग केन्द्रों पर होगी। विधानसभा स्तरीय बूथ विस्तारकों की कार्यशालाएं क्रमश: 18 व 19 जनवरी को होंगी। 65 हजार बूथों तक 10 दिन के भीतर हमें प्रत्येक को प्रतिदिन 10 घंटे देकर 100 घंटे का योगदान इस अभियान के लिए देना है।
विज्ञापन
यह अभियान पूरे देश में रोल मॉडल बनेगा राव ने कहा कि ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष को हमने पार्टी के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के लिए चुना है। हम अभी तक जहां नहीं पहुंचे हैं, वहां पहुंचने की योजना इस संगठन यज्ञ के माध्यम से करनी है। यह साधारण नहीं, ऐतिहासिक अभियान है। एक दिन यह अभियान पूरे देश में रोल मॉडल बनेगा। हमें इस अभियान के दौरान संगठन को गुणात्मक और संख्यात्मक रूप से मजबूत बनाते हुए 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य सामने रखना है। सुहास भगत ने 'संगठन' एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बूथ प्रवास के दौरान किए जाने वाले कार्यों को बारिकी से समझाया।
