फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP's 42nd Foundation Day: State headquarters lit up with lights, PM will address party workers

बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस: प्रदेश मुख्यालय रोशनी से जगमगाया, पीएम पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Wed, 06 Apr 2022 12:43 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Apr 2022 12:43 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 42वें स्थापना दिवस 6 अप्रैल को पार्टी मुख्यालय रोशनी से जगमगाया। द्वार को रंगोली से सजाया गया है। प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
BJP's 42nd Foundation Day: State headquarters lit up with lights, PM will address party workers
42वें स्थापना दिवस पर बीजेपी मुख्यालय रोशनी से जगमगाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 42वें स्थापना दिवस 6 अप्रैल को पार्टी मुख्यालय रोशनी से जगमगाया। द्वार को रंगोली से सजाया गया है। प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झण्डा लगाएंगे। जिला एवं मंडल स्तर पर आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सुबह निर्धारित स्थान एवं पार्टी कार्यालयों पर कार्यकर्ता एकत्रित होकर पार्टी का झण्डा फहरायेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगें। इसके पश्चात कार्यकर्ता देशभक्ति गीत व नारे लगाते हुए शोभायात्रा के रूप में निकलेंगे। शोभायात्रा के बाद सामूहिक वंदे मातरम् होगा, जिसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन होगा, जिसे कार्यकर्ता बड़ी स्क्रीन पर देखेंगे। मध्य प्रदेश में  57 संगठनात्मक जिलों में पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदबोधन सुनेंगे।
विज्ञापन

 
पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में सुबह पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेतागण एकत्रित होंगे। जिसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पार्टी का झंडा फहरायेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ध्वजारोहण के बाद सभी नेतागण प्रभात फेरी के रूप में निकलेंगे। प्रभात फेरी के बाद प्रदेश कार्यालय में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में शामिल होकर सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उदबोधन सुनेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed