{"_id":"65eace421465875b1c00eaf9","slug":"bjp-mp-hema-malini-visited-ujjain-mahakaleshwar-temple-baba-mahakal-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: सांसद हेमा मालिनी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोलीं- पूरा देश कह रहा- अबकी बार 400 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: सांसद हेमा मालिनी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोलीं- पूरा देश कह रहा- अबकी बार 400 पार
Fri, 08 Mar 2024 03:07 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 08 Mar 2024 03:07 PM IST
सार
सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर मुझे बहुत अच्छा लगा, वैसे तो मैं कल भी बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। लेकिन, महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल के दर्शन करने का जो अवसर मिला है उससे मैं धन्य हो गई।
विज्ञापन
सांसद हेमा मालिनी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार पूरा देश कह रहा है कि अबकी बार 400 पार, और यही होगा भी। कोई भी गलत काम हो नहीं सकता है, मैंने बाबा महाकाल के दरबार में प्रार्थना की है तो सब अच्छा ही होगा। यह बात शुक्रवार को अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से कही।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर मुझे बहुत अच्छा लगा, वैसे तो मैं कल भी बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। लेकिन, महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल के दर्शन करने का जो अवसर मिला है उससे मैं धन्य हो गई। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है शिवजी की कृपा से हमारे देश की महिलाएं भी तरक्की करें, उन्नति करें और प्रगति के पद पर आगे बढ़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिला वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए कई काम किए हैं। सभी लोग एकजुट होकर कार्य करें और देश की प्रगति के लिए आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील रहे।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने पर सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि बाबा महाकाल से जीत की कामना की है। जीतने के बाद भी हम बाबा महाकाल के दरबार जरूर आएंगे। उन्होंने कहा कि मैं ही नहीं पूरा परिवार बाबा महाकाल का भक्त है। आज भी मैं अपने समधी, बेटे और दामाद के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने आई हूं। बाबा महाकाल हमारी मनोकामना पूर्ण करें, यही विनती है।
विज्ञापन
