{"_id":"60b8cd9aaab59809be42d299","slug":"bjp-mlas-gandhigiri-reached-electricity-office-joined-hands-touched-feet-had-chapatis-with-onions-and-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की गांधीगीरी: बिजली दफ्तर में पहुंचे, हाथ जोड़े, पैर छुए, प्याज से रोटी खाई और निकल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की गांधीगीरी: बिजली दफ्तर में पहुंचे, हाथ जोड़े, पैर छुए, प्याज से रोटी खाई और निकल गए
Thu, 03 Jun 2021 06:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 03 Jun 2021 06:10 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के रीवा जिले के एक भाजपा विधायक की गांधीगीरी चर्चा का विषय बन गई है। अपने क्षेत्र की बिजली समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने गांधीवादी तरीके से दबाव बनाया।
विज्ञापन
बीजेपी विधायक ने छुए बिजली अधिकारी के पैर
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के रीवा जिले की मऊगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने अपने इलाके की बिजली समस्याओं के निराकरण के लिए गांधीवादी तरीके से धरना दिया। वे गद्दा लेकर बिजली कंपनी के दफ्तर में पहुंचे। वहां उन्होंने धरने पर बैठने से पहले कर्मचारियों के हाथ जोड़े-पैर पड़े। इससे विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विधायक प्रदीप पटेल को तीन दिन में दो बार ऐसा करना पड़ा। दूसरी बार तो वे डेरा जमाने के इरादे से बिजली कंपनी के दफ्तर में गद्दा-तकिया लेकर गए थे। उनके शांत लेकिन अडिग तेवर देख बिजली कर्मचारियों व अफसरों को पसीना छूट गया।
विज्ञापन
विधायक अपने क्षेत्र की 67 समस्याओं की सूची लेकर पहुंचे थे। जब विधायक ने पैर छुए तो मानो कर्मचारियों के चेहरे का पानी उतर गया। ऐसे में कर्मचारी शर्मिंदगी महसूस करते हुए पैर छूने से रोकने और मनाने लगे। वहीं विधायक ने कहा कि 67 मांगों पर जल्द कार्य कराया जाए, इसके बाद ही वे विद्युत कार्यालय से जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें, रीवा जिले के मऊगंज विधानसभा क्षेत्र की बिजली समस्या को लेकर विधायक प्रदीप पटेल बिजली विभाग से लगातार मांग कर रहे थे। उन्होंने विभाग के जिला कार्यालय में धरना दिया था। तब कर्मचारियों ने उन्हें तीन दिन के अंदर कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया, परंतु इसके बाद भी काम पूरा नहीं हुआ।
इससे विधायक पटेल खफा हो गए, लेकिन इसे प्रकट करने के लिए उन्होंने अहिंसक व गांधीवादी तरीका अपनाया। हालांकि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की सलाह व आश्वासन के बाद वे धरना खत्म कर बिजली कार्यालय से चले गए। हां, जाने से पहले विधायक ने वहीं प्याज के साथ रोटी खाकर अपनी सहजता का परिचय जरूर दिया।
