{"_id":"5d1493c18ebc3e3ca276e3ad","slug":"bjp-mla-threatens-an-official-after-he-allegedly-forgot-to-invite-her-to-an-official-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम में ना बुलाने पर भाजपा विधायक ने अधिकारी को दी धमकी, देखें वीडियो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम में ना बुलाने पर भाजपा विधायक ने अधिकारी को दी धमकी, देखें वीडियो
Thu, 27 Jun 2019 03:33 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Thu, 27 Jun 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अधिकारियों को फटकार लगाते हुए विदिशा विधायक
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के विदिशा से विधायक लीना जैन ने किसी कार्यक्रम में कथित तौर पर ना बुलाए जाने के कारण अधिकारी को धमकी दी है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि वह ग्यारसपुर के जनपद कार्यालय में हुई बैठक के दौरान हंगामा कर रही हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
उन्होंने इस वीडियो में कृषि विभाग के अधिकारी से कहा कि तुम यहां नौकरी नहीं कर पाओगे। जैन प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने से नाराज थीं। जैन ने शिक्षा और कृषि विभाग अधिकारियों को फटकार लगाई। जानकारी के मुताबिक विधायक ग्यारसपुर क्षेत्र में कृषि विभाग के आयोजन की जानकारी ना मिलने और उसमें पूर्व विधायक को आमंत्रित करने को लेकर नाराज थीं।
#WATCH Madhya Pradesh: BJP MLA from Vidisha, Leena Jain threatens an official in Gyaraspur, after he allegedly forgot to invite her to an official event. (26.6.19) pic.twitter.com/HKB6dBSaUa
— ANI (@ANI) June 27, 2019
दरअसल मंगलवार को उत्कृष्ट विद्यालय ग्यारसपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक निशंक कुमार जैन को बुलाया था। इसके अलावा एक बीज वितरण कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने भी उन्हें ही बुलाकर बीज वितरण कराया। जबकि प्रोटोकॉल के अनुसार ये अधिकार वर्तमान विधायक का होता है। इस बात की जानकारी मिलते ही विधायक ने मीटिंग बुलाई और अधिकारियों को फटकार लगाई।
विधायक लीना जैन वीडियो में बोल रही हैं कि उनके अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने बैठक में ही कृषि विभाग के अधिकारी को ग्यासपुर में नौकरी नहीं कर पाने की धमकी भी दे दी। इस मामले में लीना जैन का कहना है कि दोनों कार्यक्रम की जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी। इसलिए उन्होंने अधिकारियों को ठीक तरह से काम करने के लिए नसीहत दी है।
