फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bjp meeting in Digvijay Singh Area rajgarh today chief minister shivraj Singh Chauhan also present

मध्यप्रदेश: दिग्विजय के गढ़ में भाजपा की मोर्चाबंदी, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने की बैठक, जानिए क्या है पार्टी की रणनीति 

Wed, 08 Sep 2021 04:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 08 Sep 2021 04:55 PM IST
सार

पीएम के जन्मदिन से सात अक्तूबर तक भाजपा सेवा ही समर्पण का अभियान चलाएगी। सात अक्तूबर को पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत अन्न उत्सव मनाया जाएगा। 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर समाजिक अभियान चलाए जाएंगे।

विज्ञापन
bjp meeting in Digvijay Singh Area rajgarh today chief minister shivraj Singh Chauhan also present
भाजपा की बैठक। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ की मोर्चाबंदी करने के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। इसकी झलक बुधवार को उस वक्त देखने को मिली, जब यहां पहली बार प्रदेश स्तर की बैठक हुई। बैठक में सिर्फ 55 पदाधिकारियों को ही शामिल किया गया। बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि काम की समीक्षा, कार्यकर्ता को काम, विधानसभा चुनाव में जीत और संगठन पर्व को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा उन्होंने प्रत्येक जिलों में 71 धार्मिक स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ कराने पर भी जोर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैठक में अनुसूचित जनजाति और अन्य वर्गों को लेकर भी चर्चा हुई। इसके अलावा 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर खास अभियान चलाने का भी कहा। उन्होंने बताया कि पीएम के जन्मदिन से सात अक्तूबर तक भाजपा सेवा ही समर्पण का अभियान चलाएगी। सात अक्तूबर को पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत अन्न उत्सव मनाया जाएगा। 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर समाजिक अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बड़े-बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, मध्य प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मध्य प्रदेश सहसंगठन मंत्री हितानंद शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश सहित प्रदेशभर के 55 पदाधिकारी शामिल हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भी बैठक में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गी के गढ़ में सिंधिया छाए
ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठक में मौजूद नहीं रहे थे, लेकिन दिग्गी के गढ़ में लगे बैनर पोस्टरों में सिंधिया छाए हुए हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए हर बैनर-पोस्टर में सिंधिया को जगह दी गई है। राजगढ़ में पहली बार हर पोस्टर में सिंधिया नजर आ रहे हैं। राजगढ़ में लगे सिंधिया के पोस्टर्स लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed